Friday, March 20, 2026
HomeभारतJAC Board 10th Topper marksheet: झारखंड 10वीं परीक्षा में गीतांजलि ने...

JAC Board 10th Topper marksheet: झारखंड 10वीं परीक्षा में गीतांजलि ने किया टॉप, यहां देखें टॉप करने वाले छात्रों और जिलों की सूची

JAC Board 10th Topper marksheet: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 91.71 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है।  झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा गीतांजलि ने टॉप किया है। गीतांजलि को 98.60 फीसदी मार्क्स मिले हैं। बता दें कि पिछले साल 10वीं की टॉप 3 छात्राएं भी इसी स्कूल की थीं।

छात्र अपने परिणाम JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर देख सकते हैं। इसके अलावा, डिजिलॉकर पर भी परिणाम उपलब्ध है, जिसके लिए छात्रों को पंजीकरण करना होगा। वेबसाइट से डाउनलोड की गई मार्कशीट तब तक मान्य मानी जाएगी जब तक स्कूल से मूल मार्कशीट नहीं मिल जाती।

इस वर्ष जैक 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक आयोजित की गईं। परीक्षा के लिए राज्य भर में 1,297 केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 4,33,890 छात्र उपस्थित हुए। इस साल कुल 395755 स्टूडेंट पास हुए हैं। कुल 433944 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

JAC Board 10th Topper Name List 2025: टॉप 5 में आने वाले छात्रों की लिस्ट

टॉप करने वाले छात्र मार्क्स पास प्रतिशत
गीतांजली 493 98.60%
ऋतु कुमारी 491 98.20%
अमृता गुप्ता 491 98.20%
अमृता गुप्ता 491 98.20%
पूजा कुमारी 491 98.20%
अमर कुमार 491 98.20%
शिवानी कुमारी 489 97.80%
विकास प्रामाणिक 489 97.80%
श्रेया कुमारी 488 97.60%
साक्षी कुमारी 488 97.60%
शुभम कुमार पात्रा 487 97.40%
तहरीन फातिमा 487 97.40%
भूमिका मिश्रा 487 97.40%
वर्षा कुमारी 487 97.40%
तनिष्का कुमारी 487 97.40%
प्रियंका कुमारी 487 97.40%

यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। इसमें अंकों की टोटलिंग और छोड़े गए उत्तरों की जांच की जाएगी। वहीं, जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं, उनके लिए पूरक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परिणामों की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन द्वारा रांची स्थित नामकुम काउंसिल सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई।

JAC 10th District Topper List 2025: शानदार प्रदर्शन करने वाले जिलों के नाम

जैक मैट्रिक टॉपर जिलोंं के नाम नंबर- प्रतिशत
कोडरमा 97.83%
पाकुड़ 96.83%
जामताड़ा 96%
लातेहार 96.25%
साहबगंज 96.22%
बोकारो 95.782%
हजारीबाग 94.644%
पलामू 94.092%
देवघर 94.014%
दुमका 93.923%
गिरिडीह 93.392%
चतरा 92.443%
धनबाद 91.550%
गोड्डा 91.484%
गढ़वा 90.450%
पूर्वी सिंहभूम 90.115%
रामगढ़ 89.228%
सिमडेगा 88.436%
खूंटी 88.005%
गुमला 87.846%
रांची 87.323%
सरायकेला 85.030%
लोहरदगा 84.437%
पश्चिमी सिंहभूम 80.412%

टॉपर्स को मिलेगी नकद इनाम राशि

राज्य सरकार की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 3 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 2 लाख रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

अनिल शर्मा
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments