Friday, October 10, 2025
Homeभारतआंधी-तूफान के बीच फंसी IndiGo फ्लाइट, पायलट ने रद्द की दिल्ली लैंडिंग

आंधी-तूफान के बीच फंसी IndiGo फ्लाइट, पायलट ने रद्द की दिल्ली लैंडिंग

नई दिल्लीः रायपुर से दिल्ली आ रही एक इंडिगो फ्लाइट को धूल भरी आंधी और इसके चलते टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। आंधी और टर्बुलेंस के चलते फ्लाइट की दिल्ली लैंडिंग रद्द करनी पड़ी। 

फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर लैंड करने ही वाली थी। लेकिन तभी धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के चलते फ्लाइट को टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से पायलट को विमान की लैंडिंग रद्द करनी पड़ी। इसके बाद स्थिति में सुधार होने तक विमान को हवा में ही चक्कर लगाने पड़े। 

सोशल मीडिया पर इस विमान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें टर्बुलेंस की वजह से यात्री परेशान नजर आ रहे हैं। 

मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद यह विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। एयर ट्रैफिक कंट्रोल की तरफ से सिग्नल मिलने के बाद पायलट ने इसकी लैंडिंग कराई। 

विमान की लैंडिंग के दौरान हवा की गति करीब 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से थी। इस कारण से पायलट ने लैंड कराने की बजाय इसे हवा में ही रखा और मौसम साफ होने के बाद लैंड कराया। 

दिल्ली में अचानक से बदला मौसम 

दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम को अचानक से मौसम बदला। दोपहर में लोग तपती गर्मी और तेज धूप से परेशान थे लेकिन शाम आते-आते मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। इससे कुछ इलाकों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। 

शाम पांच बजे के करीब मौसम में अचानक से बदलाव देखा गया और तेज हवाएं चलने लगीं। धूल भरी आंधी चलने की वजह से विजिबिलिटी की भी समस्या हुई। हालांकि, थोड़ी देर बाद हल्की बारिश हुई जिससे धूल पर काबू हो सका और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मई के आखिरी दिनों के लिए हल्की बारिश और तेज हवाओं की आशंका व्यक्त की थी। इस दौरान मौसम विभाग ने 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की बात की थी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा