Stock Market Holiday: भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) महावीर जयंती (31 मार्च) को बंद रहेगा। इस दिन बाजार बंद रहने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) बंद रहेंगे। हालांकि इस हफ्ते गुड फ्राइडे (3 अप्रैल) और फिर 4-5 अप्रैल को वीकेंड के चलते भी बाजार बंद रहेंगे।
भारतीय शेयर बाजार महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार (31 मार्च, 2026) को बंद रहेंगे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (एसएलबी) जैसे सभी क्षेत्रों में ट्रेडिंग और सेटलमेंट गतिविधियां नहीं होंगी।
महावीर जयंती पर बंद रहेगा शेयर बाजार
महावीर जयंती के बाद ट्रेडिंग मार्केट 1 अप्रैल (बुधवार) को पुनः खुलेगी। हालांकि वार्षिक बैंक अवकाश के कारण इस दिन को निपटान अवकाश के रूप में मनाया जाएगा। ऐसे दिनों में व्यापार की अनुमति है लेकिन धनराशि और प्रतिभूतियों के जमा और निकासी जैसी निपटान गतिविधियां नहीं की जाती हैं।
यह भी पढ़ें – New Income Tax Rule: 1 अप्रैल से नया नियम, क्या बदला नए आयकर सिस्टम में…बड़ी बातें जो जानना जरूरी है
सामान्य परिस्थितियों में भारतीय शेयर बाजार सोमवार से शुक्रवार तक संचालित होते हैं। इन दिनों में मुख्य ट्रेडिंग सत्र सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलता है। जबकि प्री-ओपन सत्र सुबह 9:00 बजे से 9:15 बजे तक होता है। बाजार सप्ताहांत और आधिकारिक रूप से घोषित छुट्टियों पर बंद रहते हैं।
इस हफ्ते इन दिनों भी बंद रहेगा मार्केट
महावीर जयंती पर बाजार रहेगा। इसके बाद इसी हफ्ते गुड फ्राइडे (3 अप्रैल) और फिर वीकेंड पर 4-5 अप्रैल को बंद रहेगा। इसके अलावा इसी महीने 14 अप्रैल (भीमराव आंबेडकर) पर भी बाजार बंद रहेगा।
हालांकि, नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) 31 मार्च को पूरी तरह से बंद रहेगी। वहीं दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) आधे दिन के सत्र में संचालित होगा। एक्सचेंज सुबह के सत्र (सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) के दौरान बंद रहेगा लेकिन शाम के सत्र (शाम 5:00 बजे से रात 11:55 बजे तक) के दौरान खुला रहेगा।
यह भी पढ़ें – शेयर बाजार का ‘ब्लैक मार्च’, 2020 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट, क्या है वजह?
गौरतलब है कि सोमवार (30 मार्च) को दलाल स्ट्रीट में मंदी के चलते सेंसेक्स 1635 अंक गिरकर 71,947 पर बंद हुआ और निफ्टी 488 अंक गिरकर 22,331 पर आ गया। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले सत्र के 422 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग 10 लाख करोड़ रुपये घटकर 412.43 लाख करोड़ रुपये रह गया।

