शुक्रवार, मार्च 20, 2026
होमविश्वअमेरिकाः ओहायो में सॉलिसिटर जनरल बनीं भारतीय मूल की मथुरा श्रीधरन, बिंदी...

अमेरिकाः ओहायो में सॉलिसिटर जनरल बनीं भारतीय मूल की मथुरा श्रीधरन, बिंदी लगाने को लेकर हो रही हैं ट्रोल

ओहायोः भारतीय मूल की वकील मथुरा श्रीधरन को ओहायो का सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया है। वह राज्य की 12वीं सॉलिसिटर जनरल बनी हैं। उनकी नियुक्ति की घोषणा अटॉर्नी जनरल दवे योस्ट ने की है। हालांकि, भारत में जहां उनकी नियुक्ति को लेकर खुशी है तो वहीं, उनके बिंदी लगाने को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। 

सॉलिसिटर जनरल के रूप में वह बड़े मामलों में वह अमेरिकी सुप्रीम  राज्य और संघीय अपीलीय अदालतों में राज्य का पक्ष रखेंगी। 

सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल

मथुरा श्रीधरन की नियुक्ति के बाद सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके बिंदी लगाने को लेकर सवाल उठाया जा रहा है। इसके साथ ही उनके सच्चे अमेरिकी होने पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

एक यूजर ने एक्स पर लिखा “उनके माथे पर क्या है?” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा “उनके माथे पर तो स्थायी बिंदी है? हैं न?”

ऐसे में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की घटना के बाद दवे योस्ट ने उनका बचाव करते हुए एक्स पर लिखा “कुछ लोग गलत तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं कि वह अमेरिकी नहीं हैं। वह अमेरिकी नागरिक हैं और अमेरिकी नागरिक से उनका विवाह हुआ है और अमेरिकी नागरिक की संतान हैं।”

उन्होंने आगे कहा “यदि उसका नाम या रंग-रूप आपको परेशान करता है तो समस्या उसकी या उसकी नियुक्ति में नहीं है।”

इस दौरान उन्होंने उनके मजबूत कानूनी रिकॉर्ड और सॉलिसिटर जनरल की सहायता का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के सामने ओहायो के लिए पेश हुईं थीं। 

सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश हुई थीं

श्रीधरन फिलहाल डिप्टी सॉलिसिटर जनरल के रूप में सेवाएं दे रही हैं और ओहायो टेंथ अमेंडमेंट सेंटर की प्रमुख हैं। साल 2023 में उन्होंने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के ओहायो बनाम ईपीए मामले में ओहायो की ओर से पेश हुईं थीं।

उन्होंने साल 2018 में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली है। इससे पहले उन्होंने एमआईटी (MIT) से इंजीनियरिंग और इकॉनमिक्स में बैचलर और मास्टर्स किया है। 

ओहायो के सॉलिसिटर कार्यालय को ज्वाइन करने से पहले उन्होंने जजों स्टीवन मेनाशी और देबोराह बैट्स के लिए लॉ क्लर्क का काम किया। 

मथुरा श्रीधरन ने साल 2015 में अश्विन सुरेश से शादी की थी। 

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी पर शबनम शेख़ की कहानी