Friday, October 10, 2025
HomeरोजगारAgniveer Admit Card: अग्निवीर भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Agniveer Admit Card: अग्निवीर भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नई दिल्लीः इंडियन आर्मी ने अग्निवीर जीडी (सामान्य ड्यूटी) भर्ती परीक्षा के अलावा अन्य सभी भर्तियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे में जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं वो भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले जीडी भर्ती के लिए एडमिट कार्ड 16 जून को जारी कर दिए गए थे। 

भारतीय सेना ने यह कहा था कि जीडी के अलावा अन्य भर्तियों के एडमिट कार्ड भी 18 जून को जारी किए जाएंगे। इन अन्य भर्तियों में अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर (टेक), अग्निवीर जीडी (वीमेन मिलिट्री पुलिस), सोल टेक, हवलदार, सिपॉय (फार्मा), जेसीओ आदि भर्तियां शामिल हैं। 

जिन भी अभ्यर्थियों ने अग्निवीर के इन पदों पर आवेदन किए हैं, वे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें – SSC ने स्टेनोग्राफर के पदों पर निकाली भर्ती
 
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, अग्निवीर परीक्षा के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 30 जून से तीन जुलाई तक प्रस्तावित है। इस परीक्षा की अवधि एक घंटे है। इसके अलावा इन अलग-अलग भर्तियों के लिए परीक्षा की तारीख 10 जुलाई तक तय की गई है।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट करें। इसके बाद होम पेज पर जाकर कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन पर जाएं। यहां पर जरूरी जानकारी दर्ज करें। अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिख जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट कराएं। 

यह भी पढ़ें – Indian Coast Guard ने निकाली बंपर भर्ती

परीक्षा में बैठने के लिए यह एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। इसमें परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ किन जरूरी वस्तुओं को ले जाने की अनुमति है और क्या ले जाना अनिवार्य है, इसकी जानकारी दी होती है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा