Friday, March 20, 2026
Homeमहाराष्ट्र में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? महायुति की बंपर जीत के बाद क्या...

महाराष्ट्र में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? महायुति की बंपर जीत के बाद क्या बोले देवेंद्र फड़नवीस

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। इस चुनाव में महायुति को 230, महाविकास अघाड़ी को 47 और अन्य को 11 सीटों पर जीत मिली है। मतगणना के दौरान महायुति की मिलती बढ़त के बीच भाजपा के कुछ नेताओं ने यह मांग की है कि देवेंद्र फड़नवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बने।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महायुति में सीएम पद किसे मिलेगा, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इस तरह के विवादों का खंडन किया है और कहा है कि इस पर महायुति के नेता मिलकर एक फैसला करेंगे।

भाजपा नेताओं ने देवेंद्र फड़नवीस के सीएम बनने की रखी मांग

भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने देवेंद्र फड़नवीस को महाराष्ट्र के नए सीएम बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में भाजपा को स्पष्ट जनादेश मिला है और इस हिसाब से उन्हें महाराष्ट्र का अगला सीएम बनना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस पर भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड का फैसला अंतिम होगा।

भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने भी इस तरह की मांग की है और कहा है कि देवेंद्र फड़नवीस ही महाराष्ट्र के अलगे सीएम बने। देरकर ने कहा है कि गठबंधन में जिस पार्टी को अधिक सीटों पर जीत मिलती है, उसी पार्टी का नेता सीएम बनता है।

दरेकर ने आगे कहा कि यह चुनाव फड़नवीस के नेतृत्व में लड़ा गया था और इसमें भाजपा को ज्यादा सीटों पर जीत हासिल हुई।

ये भी पढ़ें: प्रशांत किशोर की पार्टी का बिहार में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कैसा रहा प्रदर्शन?

सीएम पद के विवाद पर देवेंद्र फड़नवीस ने क्या कहा

महायुति में सीएम पद को लेकर विवाद वाले दावे पर बोलते हुए देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि “मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई विवाद नहीं है। पहले दिन से ही तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करेंगे। फैसला सभी को स्वीकार्य होगा, इस पर कोई विवाद नहीं है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments