India Post GDS Recruitment: सरकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 28635 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती हेतु आवेदन 31 जनवरी से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 फरवरी को शाम 5 बजे तक तय की गई है। इसके लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता हाई स्कूल मांगी गई है।
वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की अंतिम तारीख 16 फरवरी है। इस तारीख को शाम 5 बजे तक शुल्क जमा कर सकेंगे। ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है और इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। इसके साथ ही इस भर्ती हेतु आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित निकाली गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें।
इस भर्ती के तहत अलग-अलग राज्यों में पोस्टिंग की जाएगी। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए पदों की संख्या भी निर्धारित की गई है। इसके लिए सर्वाधिक भर्तियां महाराष्ट्र के लिए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों के लिए भी पद निर्धारित किए गए हैं।
GDS के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता?
भारतीय डाक विभाग की ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हाई स्कूल की डिग्री मांगी गई है। इसके साथ ही स्थानीय भाषा भी आनी चाहिए। यह भाषा राज्यों के मुताबिक, अलग-अलग है।
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इससे संबंधित जारी की गई अधिसूचना जरूर पढ़ें।
इस भर्ती के तहत अलग-अलग राज्यों में पोस्टिंग की जाएगी। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए पदों की संख्या भी निर्धारित की गई है। इसके लिए सर्वाधिक भर्तियां महाराष्ट्र के लिए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों के लिए भी पद निर्धारित किए गए हैं।
क्या है आवेदन शुल्क?
डाक विभाग की इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है।
वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांगजनों के लिए इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। जिन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क देय है, वे यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिए जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदन शुल्क जमा करने के लिए यूपीआई की भी सुविधा दी गई है।
ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती हेतु आवेदन करने के इच्छुक हैं तो भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

