Homeभारत42 अरब रुपये का झटका! तीसरे देश के जरिए भारत आने वाले...

42 अरब रुपये का झटका! तीसरे देश के जरिए भारत आने वाले पाकिस्तानी सामानों को रोका गया

नई दिल्लीः भारत ने तीसरे देशों के जरिए आने वाले पाकिस्तानी सामानों पर पूरी तरह से रोक को लागू कर दिया है। आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान से तीसरे देशों के जरिए भारत में करीब 42 अरब रुपये (500 मिलियन डॉलर) तक की कीमत के सामान आते है। इसमें ड्राई फ्रूट्स, फल, रसायन आदि शामिल हैं। भारत ने पाकिस्तान से किसी तरह के आयात पर रोक लगाने की घोषणा 2 मई को ही की थी। इसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह के आयात पर रोक शामिल थी।

भारत की पाकिस्तान के खिलाफ ये कार्रवाई पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई है। 22 अप्रैल को हुए उस हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी। भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले डाक और पार्सल पर भी प्रतिबंध का ऐलान किया है। इसके अलावा पाकिस्तानी जहाजों के भारतीय बंदरगाहों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।

भारत द्वारा उठाया गया दूसरा सैन्य कदम

टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक अधिकारी के हवाले से लिखा “अप्रत्यक्ष आयात सहित एक व्यापक प्रतिबंध सीमा शुल्क अधिकारियों को पाकिस्तानी सामानों को भारत में प्रवेश करने से रोकने में सक्षम करेगा।” 

भारत द्वारा की गई यह कार्रवाई वीजा सीमाओं के पहले कार्यान्वयन के बाद दूसरा महत्वपूर्ण गैर-सैन्य कदम है। 

विदेश व्यापार निदेशालय ने दो मई को इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की थी। इसमें कहा गया था कि पाकिस्तान से आने वाले आयात पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई थी। 

व्यापार निदेशालय ने जारी की अधिसूचना

व्यापार निदेशालय द्वारा जारी अधिसूचना में इस बात की जानकारी दी गई थी कि यह प्रतिबंध “राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति” से संबंधित चिंताओं के कारण लागू किया गया है। इसमें कहा गया था कि प्रतिबंध में किसी भी तरह की छूट के लिए भारत सरकार की स्पष्ट स्वीकृति आवश्यक होगी। 

पुलवामा हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में खराबी का दौर शुरू हुआ है। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर 200 प्रतिशत का टैरिफ लगाया था। वहीं, भारत ने पाकिस्तान का मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा भी छीना था। 

पाकिस्तान से भारत में आयात होने वाली वस्तुओं में ड्राई फ्रूट्स और रसायन तीसरे देशों से आते हैं। इनकी कीमत करीब 42 अरब रुपये (50 मिलियन डॉलर) से अधिक है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक अधिकारी के हवाले से लिखा है कि इसका अधिकतर हिस्सा पहले पाकिस्तान से सीधे भारत भेजा जाता था लेकिन अब इसे तीसरे देशों के माध्यम से भेजा रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version