Friday, October 10, 2025
Homeभारत'औरंगजेब आतताई नहीं, अखंड भारत बनाने वाला बादशाह...', अबू आजमी के बाद...

‘औरंगजेब आतताई नहीं, अखंड भारत बनाने वाला बादशाह…’, अबू आजमी के बाद इमरान मसूद का बयान

लखनऊ: सपा नेता अबू आजमी के मुगल शासक औरंगजेब को लेकर दिए बयान पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। अबू आजमी के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री एफआईआर की मांग कर रहे हैं, तो क्या वहां की सरकार इतनी कमजोर है? 

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, ‘मैंने अबू आजमी का बयान नहीं सुना है, लेकिन जिस तरह की चर्चा मीडिया में हो रही है, मुझे लगता है कि किसी को भी अधूरा ज्ञान नहीं रखना चाहिए। पहले उन्हें पूरा ज्ञान लेना चाहिए। मैं ये पूछना चाहता हूं कि अगर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री एफआईआर की मांग कर रहे हैं, तो क्या वहां की सरकार इतनी कमजोर है कि इन्हें पूछना पड़ रहा है? हालांकि, वे किस बात के लिए देशद्रोह कहेंगे, क्या औरंगजेब बादशाह नहीं था?

इमरान मसूद का कहना है कि जो इतिहास में लिखा है उसे मिटा नहीं सकते। लोगों को सही ज्ञान मिलना चाहिए। औरंगजेब इस देश का 49 साल बादशाह रहा वह आतताई कैसे हो सकता है। उसके राज्य के अंदर जीडीपी कहां थी, औरंगजेब हिंदुस्तान का बादशाह था। कैलाश मानसरोवर को किसने विजयी कराया, बर्मा तक अखंड भारत किसने बनाया यह सब औरंगजेब के जमाने में था।

उन्होंने कहा, “बनारस का गजेटियर उठा लीजिए। अबू आजमी ने इतिहास में पढ़ा होगा, तभी वो ये बात बोल रहे हैं। मैंने पढ़ा है कि औरंगजेब की सरकार में सबसे ज्यादा हिंदू मंत्री थे, जीडीपी 27 फीसदी थी। औरंगजेब यहीं पैदा हुआ और भारत में ही मर गया। मुगलों के वंशज कलकत्ता की गलियों में बर्तन साफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बहादुर शाह जफर ने कहा था कि मुझे वतन में दफनाना, लेकिन यहां उन्हें दफनाने की इजाजत तक नहीं दी गई। मैं अबू आजमी के बयान का समर्थन और विरोध नहीं कर रहा, बल्कि सच्चाई की बात कर रहा हूं।”

अबू आजमी ने की थी औरंगजेब की तारीफ

इससे पहले सपा नेता अबू आजमी ने सोमवार को मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ की थी। इसके बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में सियासत तेज हो गई। महायुति सरकार ने आजमी के बयान का विरोध जताया है। अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब इंसाफ पसंद बादशाह था। उसके कार्यकाल में ही भारत सोने की चिड़िया बना। मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं। औरंगजेब के समय में राजकाज की लड़ाई थी, धर्म की नहीं थी, हिंदू-मुसलमान की लड़ाई नहीं थी। औरंगजेब ने अपने कार्यकाल में कई हिंदू मंदिरों का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब को लेकर गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। इससे पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अबू आजमी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की थी।

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा था कि अबू आजमी के खिलाफ जरूर कार्रवाई होनी चाहिए। औरंगजेब वही व्यक्ति है, जिसने हिंदुओं की भावना, आस्था को ठुकराया है। मंदिरों को नष्ट किया और आतंक फैलाया। अबू आजमी कह रहे हैं कि इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है, तो मैं उनसे कहना चाहूंगी कि पहले वह इतिहास को ठीक से पढ़ें। फिर वह तोड़-मरोड़कर बात कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा