Friday, October 10, 2025
HomeभारतWeather Update: दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार में कैसा रहेगा आज का...

Weather Update: दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम, कहां होगी बारिश? जानिए IMD ने क्या बताया

नई दिल्ली: दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। वहीं, उत्तर और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में भीषणा गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा है। मानसून का इंतजार दिल्ली समेत कई उत्तरी और पूर्वी राज्यों को है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पूर्वी भारत में कई हिस्सों तक अगले हफ्ते मानसून पहुंचेगा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, पंजाब भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। दिल्ली में भी इस बार मानसून के जल्द पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली में भीषण गर्मी, आज हल्की राहत की संभावना

दिल्ली में भीषण गर्मी लोगों को इन दिनों झेलनी पड़ रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, उमस और तेज धूप की वजह से गर्मी 50 डिग्री के आसपास तक महसूस किया गया। हवा में बढ़ी आद्रता के कारण ऐसा हो रहा है। दिल्ली के आसपास एनसीआर के इलाकों में भी यही हाल है। मौसम विभाग ने बताया है कि शुक्रवार को धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी से तापमान में थोड़ी गिरावट होगी।

बिहार और यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। कई जिलों में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर बंदाबांदी और तेज हवा चलने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में गर्मी का कहर जारी रहेगा। यहां के कई जिलों में लू का अलर्ट है। लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने की सलाह दी गई है। लखनऊ में भी गर्मी रहेगी। दिन और शाम में बादल कुछ समय के लिए दिख सकते हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

दूसरी ओर बिहार में भी ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। खासकर दक्षिणी बिहार में स्थिति बुरी है। बिहार में मानसून के 15 जून तक पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज हवा चलने की उम्मीद है।

राजस्थान और हरियाणा का मौसम

राजस्थान में गर्मी का कहर आज भी जारी रहेगा। जोधपुर, जयपुर, भरतपुर व कोटा जैसी जगहों पर लू चलने की संभावना है। दो दिनों तक ऐसी स्थिति रहेगी। इसके बाद आंधी चलने व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।हरियाणा में भी फिलहाल गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। मध्य प्रदेश में भी कई जिलों में उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। आज उज्जैन, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के 12 जिलों में लू का अलर्ट है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा