Friday, October 10, 2025
Homeभारतमहाराष्ट्र: फरवरी में ही लू का अलर्ट जारी, मुंबई और ठाणे समेत...

महाराष्ट्र: फरवरी में ही लू का अलर्ट जारी, मुंबई और ठाणे समेत ये जिले चपेट में

मुंबईः भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के कुछ जिलों में लू (तेज गर्म हवाओं) का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मुंबई, ठाणे, पालघर और नवी मुंबई गर्मी की चपेट में रहेंगे। फरवरी महीने में ही तापमान का इतना बढ़ना चिंताजनक है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा यहां पर तापामान सामान्य से 6-7 डिग्री ज्यादा है। फरवरी महीने में असामान्य मौसम को देखते हुए अधिकारी ने बताया कि मुंबई का तापमान 38.5 डिग्री पहुंच गया है। 

बढ़ सकता है 1-2 डिग्री तापमान

सीएनबीसी टीवी-18 ने एक अधिकारी के हवाले से लिखा है कि 26 फरवरी बुधवार को 1-2 डिग्री तापमान बढ़ सकता है। वहीं, 27 और 28 फरवरी को 1-2 डिग्री तापमान घट सकता है। अधिकारी ने बताया हालांकि इससे उच्च तापमान से कोई खास राहत नहीं मिलेगी। 

सोमवार को मुंबई में पांच सालों में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। सांताक्रूज मौसम केंद्र ने 38.4 डिग्री तापमान दर्ज किया है। 

हीटवेव की स्थिति पर अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है जबकि सांताक्रूज जैसे मौसम केंद्र दिखाते हैं कि हीटवेव पैरामीटर पूरे कर लिए गए हैं। सीएनबीसी-टीवी 18 ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि कोंकण बेल्ट में लू जैसी स्थिति है। 

पश्चिमी विक्षोभ से पड़ेगा असर 

आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने पश्चिमी विक्षोभ के बारे में कहा ” पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश बढ़ने लगेगी। हमारे पास क्षेत्र के लिए 26-28 फरवरी तक भारी बारिश की चेतावनी है। “

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारतीय क्षेत्र में आता है। 25 फरवरी से हिमालयी के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। ऐसे में आने वाले 2-3 दिनों में पंजाब, हरियाणा में हल्की से भारी बारिश की उम्मीद है। ऐसे में बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में भी तापमान में गिरावट की उम्मीद है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिन में गर्मी और सुबह-शाम के समय सर्दी जैसी स्थिति हो रही है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा