HPSC Civil Service Recruitment 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने सिविल सर्विसेज के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 102 पदों पर भर्ती निकाली है। एचपीएससी की इस भर्ती के लिए आवेदन 6 फरवरी से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 फरवरी है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 26 फरवरी ही है।
इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है और अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही भर्ती हेतु आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें।
HPSC सिविल भर्ती हेतु क्या है योग्यता?
हरियाणा लोक सेवा आयोग की इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है।
यह भी पढ़ें – SBI ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 18 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन
इस भर्ती हेतु संविधान द्वारा आरक्षण प्राप्त श्रेणियों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। इसके तहत अनारक्षित वर्ग के लिए अनारक्षित वर्ग के लिए 46 पद, डिप्राइव्ड शेड्यूल्ड कास्ट के लिए 13 पद, अदर सोशल कास्ट के लिए 10 पद, बीसी-ए पद के लिए 15 पद, बीसी-बी के लिए 7 पद और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 11 पद दिए गए हैं
क्या है आवेदन शुल्क?
HPSC की इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। इसके लिए आवेदन करने हेतु सामान्य वर्ग और दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपये रखा गया है। वहीं, डीएससी, ओएससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है।
वहीं, हरियाणा के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए इसके लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकेंगे। ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं। अगर इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
इसके लिए जरूरी योग्यता रखते हैं और आवेदन करने के इच्छुक हैं तो हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट
https://hpsc.gov.in/en-us/Instructions पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए फॉर्म भरने के लिए लिंक 6 फरवरी से खुलेगी।
अभ्यर्थियों को इस भर्ती हेतु आईडी प्रूफ, एड्रेस डिटेल्स, बेसिक डिटेल्स साझा करनी हैं। वहीं, आवेदन करते समय फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करना होगा। आवेदन करने के बाद इसका पीडीएफ या प्रिंट आउट अपने पास रखें।

