Friday, October 10, 2025
Homeभारत1962 के लोकसभा चुनाव के बाद से महिला मतदाताओं का कैसा रहा...

1962 के लोकसभा चुनाव के बाद से महिला मतदाताओं का कैसा रहा प्रतिशत?, देखें अब तक के आम चुनावों का आंकड़ा

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस बार मतदान का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 18वीं लोकसभा चुनाव में 64 करोड़ से ज्यादा लोगों ने मतदान किया है। इनमें से 30 करोड़ से अधिक महिलाओं ने वोटिंग की जो अपने आप में ऐतिहासिक है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने सोमवार को बताया कि भारत ने लोकसभा चुनावों में 64.2 करोड़ लोगों के मतदान के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि भारत ने इस साल लोकसभा चुनावों में 31.2 करोड़ महिलाओं सहित 64.2 करोड़ लोगों ने मतदान किया। ये जी 7 देशों से 1.5 और यूरोपिय यूनियन के 27 देशों से 2.5 गुना ज्यादा है।

पिछले लोकसभा चुनाव (2029) में 67.18 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाले थे। वहीं पुरुष मतदाता इस मामले में पीछे रह गए थे। 67.01% पुरुषों ने मतदान में भागीदारी की थी। आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ था कि वोटिंग में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया था। 1962 के लोकसभा चुनाव महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषओं की तुलना में काफी कम थे। लेकिन धीरे-धीरे इसमें काफी सुधार देखा गया।

1962 में 63.1 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया था जबकि महिलाओं की भागीदारी 46.63 प्रतिशत थी। चौथे लोकसभा चुनाव (1967) में महिला मतदातओं में 8.85 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इस लोकसभा चुनाव में 55.48 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। वहीं  1971, 1977, 1980, 1984-85, 1989 और 1991-92 में यह आंकड़ा क्रमश: 49.11%, 54.91%, 51.22%, 58.6%, 57.32% व 51.35% रहा था।

1962-2019 आम चुनाव में पुरुष और महिला मतदाताओं के प्रतिशत

लोकसभा चुनावपुरुष मतदाता (%)महिला मतदाता (%)
तीसरा लोकसभा चुनाव (1962)63.146.63
चौथा लोकसभा चुनाव (1967)66.755.48
पांचवां लोकसभा चुनाव(1971)60.949.11
छठा लोकसभा चुनाव (1977)65.6354.91
सातवां लोकसभा चुनाव (1980)62.1651.22
आठवां लोकसभा चुनाव(1984-85)61.258.6
नौवां लोकसभा चुनाव(1989)66.1357.32
दसवां लोकसभा चुनाव (1991-92)61.5851.35
ग्यारवीं लोकसभा चुनाव (1996)62.0653.41
बारहवीं लोकसभा चुनाव (1998)65.7257.88
तेरहवीं लोकसभा चुनाव (1999)67.5755.64
चौदहवीं लोकसभा चुनाव (2004)61.6653.3
पंद्रहवीं लोकसभा चुनाव (2009)60.7455.82
सोलहवीं लोकसभा चुनाव (2014)67.0965.3
सत्रहवीं लोकसभा चुनाव (2019)67.0167.18
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा