Friday, October 10, 2025
Homeमनोरंजनकैसे हुई रेणुकास्वामी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या बात आई सामने,...

कैसे हुई रेणुकास्वामी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या बात आई सामने, जानें अबतक के अपडेट

बेंगलुरु: अभिनेता दर्शन और उनके सहयोगियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद कथित तौर पर जिस रेणुकास्वामी की हत्या की गई, उसकी मौत सदमे व खून बहने से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित रेणुका स्वामी के शरीर पर 15 घाव पाए गए। स्वामी को अभिनेता दर्शन और उनके सहयोगियों ने कथित रूप से अगवा करने के बाद पीट-पीटकर मार डाला था। पुलिस ने लकड़ी के लट्ठ, रस्सी और बेल्ट जब्त की है जिसका इस्तेमाल रेणुका को मारने-पीटने में किया गया था। इस हत्याकांड में अभिनेता दर्शन और उनकी प्रेमिका पवित्रा गौड़ा समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण

रेणुकास्वामी चित्रदुर्ग का रहने वाला था जिसको अभिनेता के सहयोगियों ने 8 जून को अगवा किया था। 9 जून को उसका शव बेंगलुरु के इलाके कामाक्षीपाल्या में मिला था। नाले में पड़े उसके शरीर को कुत्ते नोच रहे थे। पोस्टमार्टम के अनुसार रेणुकास्वामी के सिर, पेट, छाती और अन्य हिस्सों पर कई घाव के निशान मिले हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पोस्टमार्टम में इस बात के संकेत मिले हैं कि मृतक को प्रताड़ित करने के दौरान उसके सिर को एक मिनी ट्रक से टकराया गया था। पुलिस ने वाहन को बेंगलुरु के एक शेड से जब्त किया है।

अधिकारियों ने कथित तौर पर रेणुका स्वामी को प्रताड़ित करने के लिए इस्तेमाल की गई लकड़ी के लट्ठ, चमड़े की बेल्ट और रस्सी बरामद की है। पुलिस ने कहा कि दर्शन थुगुदीपा ने कथित तौर पर हत्या की जिम्मेदारी लेने के लिए अपने 3 साथियों को 15 लाख ऑफर किए थे। हालांकि पूछताछ के दौरान उनकी संलिप्तता का पता चला। गुरुवार को अभिनेता के करीबी नागराज और को-स्टार प्रदोष को भी गिरफ्तार किया गया। नागराज दर्शन के मैसुरु स्थित फार्महाउस की देखरेखे करता है। और उसने ही दर्शन और अन्य आरोपियों के बीच बातचीत कराया था। अभिनेता की गिरफ्तारी के बाद से ही वह फरार था।

मामले में अब तक क्या हुआ?

रेणुकास्वामी दर्शन का बहुत बड़ा प्रशंसक था। उसने कथित तौर पर पवित्रा गौड़ा पर एक मैसेज में अभिनेता और उनकी पत्नी के बीच दरार पैदा करने का आरोप लगाया था। पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उसने कथित तौर पर “अभद्र भाषा” का इस्तेमाल किया और आपत्तिजनक संदेश पोस्ट किए थे। दर्शन और पवित्रा समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिस टैक्सी से रेणुकास्वामी को चित्रदुर्ग से बेंगलुरु जाया गया था, उसके ड्राइवर ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। टैक्सी की व्यवस्था दर्शन के करीबी रघु उर्फ ​​राघवेंद्र ने की थी। कर्नाटक के चित्रदुर्ग से उसे अगवा किया गया और बेंंगलुरु ले जाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद रवि छिप गया, लेकिन बाद में चित्रदुर्ग में टैक्सी एसोसिएशन की सलाह के बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया।

चित्रदुर्ग में कन्नड़ अभिनेता के लिए एक फैन क्लब चलाने वाले रघु को कथित तौर पर अभिनेता ने रेणुका स्वामी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए काम पर रखा था। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके घर के पास से उनका अपहरण कर लिया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, अपहरण करने के बाद अभिनेता और उनके सहयोगी रेणुका को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या में एक शेड में ले गए, जहां दर्शन ने कथित तौर पर उनको को बेल्ट से पीटा। वहीं अभिनेता के सहयोगियों ने रेणुका को तब तक डंडों से पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। इसके बाद उन्हेंं दीवार पर पटक दिया जिससे उनके शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर हो गए। 9 जून को रेणुकास्वामी की लाश बेंगलुरु के एक नाले में फेंक दी गई जहां उसके शरीर को कुत्ते नोच रहे थे। इसकी सूचना कामस्कीपल्या पुलिस को दी गई। रेणुकास्वामी चित्रदुर्ग में अपोलो फार्मेसी में काम करता था।

एनडीटीवी के अनुसार, कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने गुरुवार को कहा, “यह एक जघन्य अपराध है। उसे (दर्शन थुगुदीपा को) इसके परिणाम भुगतने होंगे… सरकार की ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। इसके लिए कोई जगह नहीं है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा