Homeभारत'नजर डाली, तो दोनों चिकन नेक...' असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने...

‘नजर डाली, तो दोनों चिकन नेक…’ असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बांग्लादेश को दी चेतावनी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार को सख्त चेतावनी दी है।  उन्होंने साफ कहा कि बांग्लादेश अगर भारत के चिकन नेक को निशाना बनाता है, तो भारत बांग्लादेश के दोनों चिकन नेक को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई करेगा।  साथ ही उन्होंने कहा कि बांग्लादेश एक ‘‘छोटा’’ देश है और ‘‘इतना ध्यान’’ दिए जाने का वह हकदार नहीं है।  उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ताकत के लिहाज से भारत की बराबरी नहीं कर सकता। 

सरमा ने गोलाघाट जिले के डेरगांव में में कहा, ‘लोग ऐसा नक्शा बना सकते हैं और प्रकाशित कर सकते हैं।  हम भी बांग्लादेश को असम का हिस्सा दिखाने वाला नक्शा बना सकते हैं।  यहां तक ​​कि भारत और अमेरिका को भी एक नक्शे पर एक साथ रखा जा सकता है।  सिर्फ नक्शा बनाने से यह असलियत नहीं बन जाएगा।’

बांग्लादेश के नक्शे पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

बांग्लादेश में कुछ कट्टरपंथियों द्वारा कथित तौर पर असम के कुछ हिस्सों को शामिल करते हुए उस देश का नक्शा प्रकाशित करने पर हिमंत बिस्व सरमा से उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई थी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर बांग्लादेश के मौलानाओं ने असम को अपने क्षेत्र का हिस्सा बताते हुए ऐसा नक्शा बनाया है, तो भारत के ‘पुरोहित, पंडित’ भी भारत में उनके चटगांव बंदरगाह को शामिल करते हुए नक्शा बना सकते हैं। 

उन्होंने कहा, ‘सरकार ऐसा (ऐसा नक्शा प्रकाशित करना) नहीं कर सकती, लेकिन लोग ऐसा कर सकते हैं। ’’ शर्मा ने यह भी दावा किया कि यदि बांग्लादेश पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में ‘चिकन नेक’ गलियारे पर हमला करता है, तो भारत उसके दो संकरे भूभाग पर जवाबी हमला करेगा। 

बांग्लादेश के पास है दो चिकन नेक

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘उनके (बांग्लादेश के) पास दो ‘चिकन नेक’ हैं, भारत के पास एक है।  अगर वे हमारे (चिकन नेक) पर हमला करते हैं, तो हम उनके दो चिकन नेक पर हमला करेंगे।  मेघालय से चटगांव बंदरगाह के पास उनका ‘चिकन नेक’ हमारे से बहुत छोटा है और इसे एक अंगूठी फेंककर भी बंद किया जा सकता है।’

हिमंत बिस्व सरमा ने बांग्लादेश के दूसरे संकरे भूभाग के बारे में कुछ जिक्र नहीं किया, जिसे उन्होंने पड़ोसी देश का ‘चिकन नेक’ बताया।  सिलीगुड़ी गलियारे के रूप में जाना जाने वाला ‘चिकन नेक’ एक संकरा भूभाग है जिसकी चौड़ाई महज 22 से 35 किलोमीटर तक है और यह पूर्वोत्तर क्षेत्र को शेष भारत से जोड़ता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version