Saturday, October 11, 2025
Homeभारतहिमाचल बोर्ड का 12वीं रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी; 97.2% के...

हिमाचल बोर्ड का 12वीं रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी; 97.2% के साथ महक बनी टॉपर

नई दिल्‍ली: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) ने शनिवार को 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस साल का कुल पास प्रतिशत 83.16% रहा है। परीक्षा में कुल 86373 छात्र बैठे जिनमें से 71591 पास हुए। 

परीक्षा परिणाम की घोषणा कांगड़ा डीसी और बोर्ड अध्यक्ष हेमराज बैरवा बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने संयुक्त रूप से की। ऊना जिले की छात्रा महक ने 489 अंकों यानी 97.2 प्रतिशत के साथ प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने ओवरऑल मेरिट में पहला स्थान लिया। कांगड़ा जिले की अंकिता ने आर्ट्स में 483 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। कांगड़ा जिले की ही पायल शर्मा ने कॉमर्स संकाय में 482 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है।

इस बार ओवरऑल टॉप-10 मेरिट सूची में कुल 75 विद्यार्थी रहे, जिनमें 61 छात्राएं और 14 छात्र शामिल हैं। इस बार 12वीं का रिजल्ट बीते साल से बेहतर है। साल 2024 में 73.76 प्रतिशत था, वहीं साल 2023 में रिजल्ट 79.74 फीसदी रहा था। पिछले साल की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत का सुधार है।

 97.2% के साथ महक बनी टॉपरः

इस साल हिमाचल बोर्ड की 12वीं परीक्षा में ऊना की रहने वाली महक ने साइंस स्ट्रीम से 486 अंकों और 97.2% लाकर पहली पोजीशन हासिल की। वहीं, दूसरे पायदान पर 487 अंकों के साथ शगुन ने अपना नाम दर्ज किया। आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता व कॉमर्स स्ट्रीम में पायल शर्मा स्ट्रीम टॉपर बनी। साल 2025 में टॉप-10 में 75 स्टूडेंट हैं, जिनमें 14 लड़कों के मुकाबले 61 लड़कियों ने बाजी मारी है।

HPBOSE HP Board 12th Result 2025: ऐसे चेक करें एचपी रिजल्ट 

एचपी 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं। 
इसके बाद होमपेज पर मौजूद एचपी 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज करें। 
अब रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखाई  देगा। 
स्टूडेंट्स मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।  

 

12वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 से 29 मार्च तक 2,300 केंद्रों पर ली गई थीं। पांगी और लाहौल को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों में 4 मार्च से परीक्षा शुरू हुई थी। इसमें रेगुलर और एसओएस के 93 हजार 494 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया है। शिक्षा बोर्ड की ओर से तीनों संकाय में टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा