Friday, October 10, 2025
HomeभारतUP में गर्मी का कहर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

UP में गर्मी का कहर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

लखनऊः उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके कारण लोग तेज गर्मी और पसीने से परेशान हैं। 

बुंदेलखंड क्षेत्र में आने वाले बांदा जिले का तापमान 41 डिग्री के पार चला गया है। इसी तरह प्रयागराज में 38 डिग्री, कानपुर और लखनऊ में 36 डिग्री, आगरा में 38 डिग्री और गौतमबुद्धनगर में 28 डिग्री से अधिक तापमान है। 

ऊष्ण हवाओं से लोग होंगे परेशान

भारी गर्मी के चलते तेज ऊष्ण हवाएं भी लोगों को परेशान करेंगी। इसके साथ ही 20-30 किमी की रफ्तार से शुष्क हवाएं चलने के आसार हैं जिससे लोगों को पसीना निकलेगा। 

ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से लोगों को चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचाव के लिए कुछ जरूरी उपाय करने चाहिए। मसलन, पानी अधिक मात्रा में पिएं। बेवजह घर से बाहर न निकलें। जब भी बाहर जा रहे हों तो चश्मा, गमछा आदि का इस्तेमाल जरूर करें। इसके साथ ही मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूज खाते रहें। इसके अलावा खीरा, ककड़ी आदि का भी सेवन करें। ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी महसूस नहीं होगी। 

गर्मी की मार

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो-तीन दिनों में मौसम ऐसा ही रहेगा जिस वजह से लोग गर्मी से परेशान रहेंगे। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों जैसे मेरठ, गौतमबुद्धनगर, आगरा में गर्मी रहेगी। इसके अलावा प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर में भी लोग गर्मी की मार झेलेंगे। वहीं, पूर्वी जिलों की बात करें तो बलिया, गोरखपुर, गाजीपुर, देवरिया आदि जिलों में भी उष्ण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। 

हालांकि, इस महीने की शुरुआत हल्की बारिश से हुई थी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। हालांकि अभी कुछ दिन लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा