Friday, October 10, 2025
Homeभारतदिल्ली में सख्त तेवर दिखा रही गर्मी, कब बदलेगा मौसम; IMD ने...

दिल्ली में सख्त तेवर दिखा रही गर्मी, कब बदलेगा मौसम; IMD ने बताया पूर्वानुमान

दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है। अप्रैल महीने में भीषण गर्मी और लू से बुरा हाल है। मौसम विभाग के अनुसार कल देश के उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में गर्मी और लू का प्रभाव बना रहेगा, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव क्षेत्र के कारण कुछ क्षेत्रों में मौसमी गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

दिल्ली में कल आसमान साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन गर्मी का असर बना रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। लू की स्थिति संभव है, जिसके लिए मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। लोगों से दिन के समय बाहर कम निकलने और हाइड्रेटेड रहने की सिफारिश की गई है।

जल्द राहत मिलने के आसार

राहत की खबर यह है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले दो दिनों में बीच-बीच में अंधड़ की स्थिति बनने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार और शुक्रवार को हल्के बादलों की आवाजाही रहेगी। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलेंगी। बीच-बीच में यह हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार भी पकड़ सकती हैं। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कमी आने की संभावना है।

दिल्ली में बुधवार को अप्रैल में तीन साल में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं चार मौसम केंद्रों ने लू की स्थिति आंकी। इसके अलावा गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बुधवार को लू चलने के बीच कम से कम 26 मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।

बुधवार सबसे गर्म दिन

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक और अप्रैल में तीन वर्ष में सबसे अधिक है। आईएमडी ने कहा, ‘‘केवल पालम मौसम केंद्र में ही कल रात में गर्मी की स्थिति दर्ज की गई। आज सभी पांच समकालिक मौसम केंद्रों पर यह स्थिति दर्ज की गई।’

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, अन्य निगरानी मौसम केंद्रों में आयानगर में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस, पालम में 40.3 डिग्री सेल्सियस, रिज में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड केंद्र में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पांच में से चार निगरानी मौसम केंद्रों में दिल्ली में उष्ण लहर की स्थिति दर्ज की गई। विभाग के अनुसार, 2024 और 2023 दोनों वर्षों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा था।

दिल्ली सरकार ने स्कूलों को गर्मी को देखते हुए दी हिदायत

राष्ट्रीय राजधानी में लोग इन दिनों गर्मी की मार झेल रहे हैं, इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूलों को बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। सरकार के निर्देश पर स्कूलों में गर्मी से जुड़ी बीमारियों को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। इसके लिए स्कूलों ने सुबह 10 बजे के बाद बाहरी गतिविधियों को कम कर दिया है ताकि बच्चे धूप में कम निकलें। साथ ही उनके लिए स्कूल परिसर में आम पन्ना, नींबू पानी, छाछ और वुड एप्पल जैसे हाइड्रेटिंग ड्रिंक उपलब्ध कराए हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा