Friday, March 20, 2026
Homeविश्वतकनीकी दिक्कतों के कारण कतर में फंसे 'हय्या ए1' वीजा वाले भारतीय,...

तकनीकी दिक्कतों के कारण कतर में फंसे ‘हय्या ए1’ वीजा वाले भारतीय, दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी

कतर में टूरिस्ट वीजा पर पहुंचे भारतीय नागरिकों की परेशानियों की शिकायत मिलने के बाद दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए नया लिंक साझा किया है।

दोहाः पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण हवाई सेवा पर अच्छा खासा असर पड़ा है। यूएई की एमिरेट्स एयरलाइंस के बाद दुबई एयरपोर्ट ने भी आंशिक हवाई सेवा जारी करने का ऐलान किया। इस बीच कतर में टूरिस्ट वीजा पर पहुंचे भारतीय नागरिकों की परेशानियों की शिकायत मिलने के बाद दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए नया लिंक साझा किया है।

कतर स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक लिंक शेयर करते हुए लिखा, ‘जो भारतीय नागरिक अभी कतर से 28 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से टूरिस्ट/शॉर्ट टर्म विजिटर (हय्या ए1 वीजा वाले) के तौर पर कतर में फंसे हुए हैं, वे यहां दिए गए लिंक पर अपनी डिटेल्स भरें।’

इसमें लिखा है कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से, पिछला लिंक अब प्रयोग में नहीं है और दूसरे लिंक को फिर से चालू कर दिया गया है। अपील की है कि लोग अपडेट की हुई लिंक पर अपनी जानकारी दें। इसके साथ ये भी कहा है कि अगर डिटेल पहले साझा कर दिए हैं तो उसे दोहराने से बचें।

दूतावास लगातार भारतीय नागरिकों के संपर्क में है। पहले भी लिंक साझा की थी, लेकिन कई यूजर ने उसे लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। एक्स पर ही लिखा था कि लिंक खुल नहीं रहा है। कई ने लिखा था कि न यह फॉर्म खुल रहा है और न डाउनलोड हो रहा है। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर ये नई लिंक सुझाई गई है।

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का शनिवार को आठवां दिन है। इस दिन भी दोनों ओर से हवाई हमले जारी हैं। इस बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के एक बयान की चर्चा है। ये टिप्पणी स्टेट टीवी पर प्रसारित हुई। इसमें उन्होंने खाड़ी देशों से माफी मांगी और ये भी कहा कि वो अब उन पर हमले नहीं करेंगे तब तक उनकी जमीन का इस्तेमाल ईरान के लिए न किया जाए।

(यह खबर समाचार एजेंसी आईएएनएस फीड द्वारा प्रकाशित है, शीर्षक बोले भारत डेस्क द्वारा दिया गया है)

IANS
IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments