Friday, October 10, 2025
Homeभारतहरियाणा चुनाव 2024: भाजपा के 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, सीएम...

हरियाणा चुनाव 2024: भाजपा के 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, सीएम सैनी की बदली सीट

चंड़ीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार को पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। लिस्ट में सीएम नायब सिंह का नाम भी शामिल है।

पार्टी ने उनकी सीट को बदल दी है। वे अभी करनाल सीट से विधायक हैं लेकिन नई लिस्ट में उन्हें लाडवा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व गृहमंत्री अनिल विज अंबाला कैंट से चुनाव लड़ने वाले हैं।

लिस्ट के तहत हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को पंचकुला से चुनावी मैदान में हैं जबकि पूर्व अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर को जगाधरी से पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाया गया है।

पूर्व लोकसभा सदस्य सुनीता दुग्गल को रतिया से मैदान में उतारा गया है। दो दिन पहले भाजपा में शामिल होने वाले देवेंद्र सिंह बबली को टोहाना से पार्टी ने टिकट दिया है। बुधवार को आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन में जननायक जनता पार्टी ने भी 19 उम्मीदवारों के पहला लिस्ट जारी की है।

जेजेपी से पार्टी में आए नेताओं को भी मिला है टिकट

हरियाणा उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट में भाजपा ने कई पूर्व सांसदों के साथ ही जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को भी मैदान में उतारा है। पार्टी ने टिकट बंटवारे में अपने कई दिग्गज नेताओं का भी ख्याल रखा है।

भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट में मुख्यमंत्री सैनी के बाद दूसरे नंबर पर शक्ति रानी शर्मा हैं, जिन्हें कालका विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। शक्ति रानी शर्मा अंबाला की मेयर हैं और निर्दलीय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की मां हैं, जिन्होंने हाल ही में भाजपा का दामन थामा था।

दोनों ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने से कुछ घंटे पहले ही भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

भाजपा के 67 उम्मीदवारों की लिस्ट

कालका से शक्ति रानी शर्मा
पंचकूला से ज्ञान चंद गुप्ता
अंबाला शहर से असील गोयल
मुलाना से संतोष सरवन
सढौरा से बलवंत सिंह
जगाधरी से कंवर पाल गुर्जर
यमुनानगर से धनश्याम दास अरोड़ा
रादौर से श्याम सिंह राणा
शाहबाद से सुभाष कलसाना
थानेसर से सुभाष सुधा
पेहोवा से सरदार कमलजीत सिंह अजराना
गुहला से कुलवंत बाजीगर
कलायत से कमलेश ढांडा
कैथल से लीला राम गुर्जर
नीलोखेड़ी से भगवान दास कबीरपंथी
इंद्री से राम कुमार कश्यप
करनाल से जगमोहन आनंद
घरौंदा से हरविंदर कल्याण
पानीपत ग्रामीण से महिलाप ढांडा
पानीपत शहर से प्रमोद कुमार विज
इसराना से कृष्ण लाल पंवार
समालखा से मनमोहन भड़ाना
खरखौदा से पवन खरखौदा
सोनीपत से निखिल मदान
गोहाना से अरविंद शर्मा
सफीदों से राम कुमार गौतम
जींद से कृष्ण लाल मिड्ढा
उचाना कलां से देवेंद्र अत्री
टोहाना से देवेंद्र सिंह बबली
फतेहाबाद से डूडा राम बिश्नोई
रतिया से सुनीता दुग्गल
कालांवाजी से राजिंदर देशुजोधा
रनिया से शीशसाल कंबोज
आदमपुर से भव्य बिश्नोई
उकलाना से अनूप धानक
नारनौंद के कैप्टन अभिमन्यू
हांसी से विनोद भयाना
बरवाला से रणबीर गंगवा
हिसार से कमल गुप्ता
नलवा से रणधीर पनिहार
लोहारू से जेपी दलाल
बधरा से उमेद पातुवास
दाददी से सुनील सांगवान
भिवानी से धनश्याम सर्राफ
तोशाम से श्रुति चौधरी
बवानी खेड़ा से कपूर वाल्मीकि
मेहम से दीपक हुडा
गढ़ी सांपला किलोई से मंजू हुडा
कलानौर से रेनू डाबल
बहादुरगढ़ से दिनेश कौशिक
बादली से ओपी धनखड़
झज्जर से कप्तान बिरधाना
बेरी से संजय कबलाना
अटेली से आरती सिंह राव
नांगल चौधरी से अभय सिंह यादव
कोसली अनिल दहिना
रेवाड़ी से लक्ष्मण सिंह यादव
बादशाहपुर से राव नरबीर सिंह
गुडगांव से मुकेश शर्मा
सोहना से तेजपाल तंवर
पलवल से गौरव गौतम
पृथला से टेक चंद शर्मा
बल्लभगढ़ से मूल चंद शर्मा
फरीदाबाद से विपुण गोयल
तिगांव से राजेश नागर

हरियाणा में एक ही चरण में है मतदान

दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा में पांच अक्टूबर 2024 को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। इसके नतीजे आठ अक्टूबर 2024 को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को 12 सितंबर तक अपना नामांकन दाखिल करना होगा जिसकी स्क्रूटनी 13 सितंबर को होगी।

उम्मीदवारों को उनका नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है। वर्तमान में हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल तीन नवंबर 2024 को समाप्त हो रहा है।

साल 2019 में किसे मिले थे कितनी सीटें

इस चुनाव में हिस्सा लेने वाली प्रमुख पार्टियों में भाजपा, कांग्रेस, आप, जेजेपी-एएसपी गठबंधन और बसपा-आईएनएलडी गठबंधन शामिल हैं। साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। राज्य की पार्टी जेजेपी को 10 सीटों पर जीत मिली थी।

पहली बार इन लोगों को घर से मतदान की मिल रही सुविधा

भाजपा ने बाद में जेजेपी के साथ गठबंधन कर हरियाणा में सरकार बनाई थी जिसे इसी साल के शुरुआत में तोड़ भी दिया था।

हरियाणा के विधानसभा चुनावों में पहली बार ऐसा हो रहा है जहां 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक और 40 फीसदी बेंचमार्क विकलांगता वाले विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) को घर से मतदान करने की सुविधा दी जा रही है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा