Friday, October 10, 2025
Homeभारतपंजाब में आतंकी हमलों में शामिल गैंगस्टर हरप्रीत सिंह को अमेरिका में...

पंजाब में आतंकी हमलों में शामिल गैंगस्टर हरप्रीत सिंह को अमेरिका में FBI ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: पंजाब में कई आतंकी हमलों के लिए भारत में वांछित कथित आतंकवादी हरप्रीत सिंह को गुरुवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में एफबीआई और अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की ओर से भी दी गई है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एफबीआई के सैक्रामेंटो कार्यालय ओर से एक पोस्ट में कहा गया, ‘आज पंजाब, भारत में आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार कथित आतंकवादी हरप्रीत सिंह को एफबीआई और ईआरओ ने सैक्रामेंटो में गिरफ्तार कर लिया। यह दो अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों से जुड़ा हुआ है, वह अवैध रूप से अमेरिका में घुसा था और पकड़े जाने से बचने के लिए इसने बर्नर फोन का इस्तेमाल किया।’
 
हरप्रीत सिंह को हैप्पी पासिया और जोरा के नाम से भी जाना जाता है। यह पंजाब के अमृतसर जिले के पासिया गांव से ताल्लुक रखता हैं। 2021 में मैक्सिको से अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने से पहले वह कुछ समय के लिए युनाइटेड किंगडम में रहा था।

17 मामलों में वॉन्टेड है हरप्रीत सिंह

पंजाब पुलिस के अनुसार हरप्रीत सिंह 17 आपराधिक मामलों में वांछित है। इसमें भारत में आतंकवाद विरोधी और ड्रग्स संबंधित कानूनों के तहत आरोप भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार इनमें से बारह मामले नवंबर 2022 और अप्रैल 2024 के बीच दर्ज किए गए थे। 

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने पिछले साल चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में 23 मार्च को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के चार गुर्गों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। इन चार लोगों में पाकिस्तान स्थित आतंकी हरविंदर सिंह संधू, जिसे रिंडा के नाम से भी जाना जाता है, उसका नाम शामिल था। साथ ही हरप्रीत सिंह, उर्फ ​​हैप्पी पासिया का भी नाम शामिल किया गया था।

NIA के अनुसार, रिंडा और पासिया हमले के पीछे मुख्य साजिशकर्ता और संचालक थे। उन्होंने कथित तौर पर हमले को अंजाम देने के लिए भारत में अपने गुर्गों को रसद सहायता, आतंकी फंड, हथियार और गोला-बारूद मुहैया कराया। सितंबर 2024 में हुआ ग्रेनेड हमला एक घर को निशाना बनाकर किया गया था, जिसके बारे में माना जाता है कि वह पंजाब पुलिस के एक सेवानिवृत्त अधिकारी का घर है। यह घटना भारत में आतंकवादी गतिविधियों को फिर से भड़काने के लिए बीकेआई द्वारा की जा रही एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा