Friday, March 20, 2026
Homeनोबेल पुरस्कार मिलने के बाद हान कांग की किताबों की दो दिन...

नोबेल पुरस्कार मिलने के बाद हान कांग की किताबों की दो दिन में पांच लाख से ज्यादा प्रतियां बिकीं

सोलः नोबेल साहित्य पुरस्कार की घोषणा के बाद विजेता हान कांग द्वारा लिखे गए उपन्यासों, कहानी संग्रहों और कविता संग्रहों की पांच लाख से अधिक प्रतियाँ बिक चुकी हैं। दक्षिण कोरिया के दो प्रमुख ऑनलाइन बुकस्टोरों के संचालकों ने रविवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी योनहाप ने क्योबो बुक सेंटर और यस24 के हवाले से बताया कि पिछले गुरुवार को नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता के रूप में हान कांग के नाम की घोषणा के बाद से रविवार को दोपहर दो बजे तक उनकी पुस्तकों की लगभग 5,30,000 प्रतियां बिक चुकी थीं। हान कांग नोबेल साहित्य पुरस्कार जीतने वाली पहली कोरियाई लेखक हैं। वह एशिया की पहली महिला लेखक हैं जिसे नोबेल साहित्य पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

क्योबो ने गुरुवार से रविवार दोपहर तक लगभग दो लाख 60 हजार प्रतियां बेची, और यस 24 ने गुरुवार से रविवार दोपहर 2 बजे तक 270,000 प्रतियां बेचीं। कांग की कविता और उपन्यासों ने क्योबो और यस 24 दोनों ऑनलाइन स्टोर पर रियल-टाइम बेस्टसेलर रैंकिंग में शीर्ष 11 स्थानों पर कब्जा कर लिया। साथ ही उनकी अधिकांश पुस्तकें अब प्रीऑर्डर के माध्यम से बेची जा रही हैं।

एक पुस्तक विक्रेता अधिकारी ने कहा कि आपूर्ति की कमी होने से सप्ताहांत तक और अगले सप्ताह के प्रारम्भ तक अधिक स्टॉक आ जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनका 2014 का उपन्यास “ह्यूमन एक्ट्स”, उसके बाद पुरस्कृत “द वेजिटेरियन” और उनकी सबसे हालिया कृति “वी डू नॉट पार्ट” बिक्री सूची में शीर्ष तीन स्थान पर रहीं।

साल 1970 में ग्वांगजू में जन्मी कांग ने 1993 में साहित्य के क्षेत्र में कदम रखा। “विंटर ऑफ सोल” सहित उनकी पांच कविताएं कोरियाई पत्रिका “लिटरेचर एंड सोसायटी” द्वारा प्रकाशित हुईं। उनकी पहली किताब “द स्कार्लेट एंकर” ने एक साहित्यिक प्रतियोगिता जीती थी।

कांग ने अपनी पहली किताब “लव इन योसु” 1995 में प्रकाशित हुई। जो एक कहानी संग्रह है। हालांकि कोरिया से बाहर उन्हें वास्तविक ख्याति वर्ष 2007 में प्रकाशित उपन्यास के इंग्लिश अनुवाद “द वेजिटेरियन” के वर्ष 2015 में प्रकाशन के बाद मिली। दि वेजिटेरियन योंग-ह्ये नामक महिला की कहानी है। वह मांसाहार छोड़कर शाकाहारी बन जाती है जो उसके परिवार और दोस्तों के लिए विद्रोह बन जाता है।  इस उपन्यास के लिए उन्हें 2016 में मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार मिला था। कांग मैन बुकर इंटरनेशनल जीतने वाली पहली दक्षिण कोरियाई लेखक बनी थीं।

— समाचार एजेंसी आईएएनएस की खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments