Friday, October 10, 2025
Homeविश्वहमास के सीक्रेट दस्तावेजों से खुलासा- कैद के दौरान इजराइली पुरुषों के...

हमास के सीक्रेट दस्तावेजों से खुलासा- कैद के दौरान इजराइली पुरुषों के साथ हुआ रेप

तेल अवीव: हमास से जुड़े सीक्रेट दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि उसने अपने संगठन में उन लड़ाकों को यातनाएं और मौत की सजा दी, जिन पर कथित तौर पर समलैंगिक यौन संबंध के आरोप थे। यह बात भी सामने आई है कि 7 अक्टूबर, 2023 के हमले के बाद पकड़े गए कुछ इजराइली पुरुषों के साथ भी हमास के समलैंगिक लड़ाकों ने बलात्कार किया था। इनकी भी पहचान कर हमास द्वारा हत्या कर दी गई।

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) द्वारा बरामद की गई फाइलों में इसका जिक्र है कि ईरान-समर्थित आतंकी समूह द्वारा लड़ाकों की भर्ती के लिए किस तरह की ‘नैतिकता जांच’ प्रणाली अपनाई जाती है। हमास इसका उपयोग उन लोगों की पहचान करने के लिए करता है जो इसके सख्त वैचारिक मानकों को पूरा करने में विफल रहते हैं।

सीक्रेट डॉक्यूमेंट में 94 हमास सदस्यों की लिस्ट

प्राप्त दस्तावेजों में 94 हमास सदस्यों की सूची दी गई है जिन पर विभिन्न अपराधों का आरोप लगाया गया है। इसमें “समलैंगिक बातचीत”, “बिना वैध कानूनी संबंध के लड़कियों के साथ छेड़खानी” जैसी बातें शामिल हैं। हमास ने ऐसे लड़ाकों की पहचान कर उनके सैन्य या आंतरिक मंत्रालय में अपनी भूमिका जारी रखने से रोक दिया था।

लिस्ट में शामिल ज्यादातर लड़ाकों के साथ क्या किया गया, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। गाजा में समलैंगिकता अवैध है और इसके लिए कैद या फांसी भी हो सकती है। 

डॉक्यूमेंट में 2016 के एक मामले का जिक्र

दस्तावेजों में एक हाई-प्रोफाइल मामले का जिक्र है। इसमे 2016 में हमास कमांडर महमूद इश्तिवी को मारे जाने का विवरण दिया गया है, जिस पर समलैंगिक यौन संबंध रखने का आरोप था। दस्तावेजों के अनुसार लगभग एक साल तक जेल में यातनाएं देने के बाद इश्तीवी को सीने में तीन गोलियां मारकर मार डाला गया। 

दस्तावेजों में क्रूर तरीकों का भी वर्णन किया गया है, जिसमें लंबे समय तक उसे लटकाए रखना भी शामिल है। यह खुलासे ऐसे समय में हुए हैं जब 7 अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर हमास के हमलों के बाद गए अत्याचारों के बारे में जीवित बचे लोगों ने विस्तार से बताना शुरू किया है। 

इजराइली नेसेट के करीबी सूत्रों ने द न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि हमास के आतंकवादियों ने हमले के दौरान और कैद में इजराइली पुरुषों के साथ बलात्कार किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा