Saturday, October 11, 2025
Homeसाइंस-टेकगूगल का एआई चैट बॉट जेमिनी लाइव अब हिंदी में भी करेगा...

गूगल का एआई चैट बॉट जेमिनी लाइव अब हिंदी में भी करेगा बात, नए फीचर्स भी हुए लॉन्च

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल द्वारा हाल में ही भारतीय यूजरों के लिए कई नए एआई फीचर लॉन्च किए गए हैं। इन फीचर में गूगल का एआई चैट बॉच जेमिनी लाइव में स्थानीय भाषाओं का स्पोर्ट भी शामिल है।

गूगल के जेमिनी लाइव के नए अपडेट में अब यूजर हिंदी में भी एआई से अपने सवाल पूछ सकते हैं जिसका जवाब उन्हें उनके पूछे गए भाषाओं में मिलेगा। गूगल इस सुविधा को आठ अन्य भारतीय भाषाओं में भी जल्द ही लॉन्च करने की योजना में है।

टेक कंपनी ने गूगल मैप्स में भी नई एआई फीचर को जोड़ा है। इसमें एआई से निकाली गई समरी भी शामिल है जिससे गूगल मैप्स के इस्तेमाल में और भी आसानी होगी। इससे यूजरों का अनुभव और भी बदलेगा।

कंपनी द्वारा गूगल सर्च में एआई ओवरव्यू को भी शामिल किया गया है जिसमें वीडियो सपोर्ट को भी जोड़ा गया है। इस फीचर में अब यूजर सवाल वाले वीडियो को अपलोड कर अपने सवाल का जवाब वीडियो के जरिए ही पा सकते हैं।

8 अन्य भारतीय भाषाओं भी जल्द ही होगा लॉन्च

हाल ही में गूगल फॉर इंडिया इवेंट में टेक कंपनी द्वारा भारतीय बाजारों के लिए डिजाइन किए गए कई नए एआई फीचरों को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने कहा है कि गूगल का एआई चैटबॉट जेमिनी लाइव अब हिंदी में भी यूजरों का सवाल ले सकता है और उसका जवाब दे सकता है।

गूगल का यह प्रोडक्ट लोगों द्वारा बोली जानी वाली भाषाओं को समझने वाला और प्रासंगिक समझ रखने वाला एक एआई चैट बॉट है।

कंपनी ने यह भी कहा है कि हिंदी के साथ अब आठ अन्य भारतीय भाषाओं में भी जेमिनी लाइव का यह फीचर लॉन्च किया जाएगा। गूगल ने कहा है कि यह फीचर जल्द ही तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, कन्नड़, मलयालम, गुजराती और उर्दू जैसी अन्य लोकप्रिय भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।

एआई ओवरव्यू में भी अन्य स्थानीय भाषाओं को जोड़ा गया

यही नहीं इस अपडेट में गूगल सर्च के एआई ओवरव्यू में भी अन्य स्थानीय भाषाओं को भी जोड़ा गया है। इसमें अब तेलुगु, तमिल, बंगाली और मराठी जैसे स्थानीय भाषाओं को शामिल किया गया है।

जेमिनी लाइव के गूगल सर्च के एआई ओवरव्यू में फीचर में यूजरों द्वारा पूछे गए सवाल का रेफरेंस लिंक के साथ एआई द्वारा जवाब मिलता है। गूगल सर्च के एआई ओवरव्यू में हिंदी पहले से ही सपोर्ट करती है, ताजा अपडेट के साथ अब स्थानी भाषाओं को भी जोड़ा गया है।

गूगल मैप्स में नई फीचर

टेक कंपनी ने गूगल मैप्स में एआई से निकाली गई रिव्यूज की समरी को भी नए फीचर के तौर पर ऐप में जोड़ा है। इसकी मदद से यूजर किसी जगह के बारे में दूसरों के द्वारा दिए गए रिव्यूज को आसानी से एक जगह पढ़ पाएंगे और इससे अपनी मैप सर्च को और भी बेहतर बना पाएंगे।

यही नहीं कंपनी ने गूगल सर्च में एआई वीडियो ओवरवीय वाला फीचर भी लाया है। यूजर अपनी फोन के गूगल लेंस ऐप की मदद से सवाल वाले वीडियो अपलोड कर उसका वीडियो वाला जवाब पा सकते हैं। यही नहीं गूगल ने 10 नई एआई आवाजों को भी जेमिनी चैट बॉट में शामिल किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा