Friday, October 10, 2025
HomeकारोबारGold Rate: सोने की कीमतों में तेजी, फिर 97,000 रुपए के पार...

Gold Rate: सोने की कीमतों में तेजी, फिर 97,000 रुपए के पार पहुंचा भाव

नई दिल्ली: सोने की कीमतों में तेजी का ट्रेंड जारी है और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव बढ़कर फिर से 97,000 रुपए के पार पहुंच गया है।  

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत बुधवार को 605 रुपए बढ़कर 97,493 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है जो पहले 96,888 रुपए थी।

इस हफ्ते की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। बीते तीन दिन कारोबारी सत्रों में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 3,500 रुपए से अधिक बढ़ चुका है। 3 मई को यह 93,954 रुपए पर था।

22 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 95,150 रुपए प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 86,770 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 78,970 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में बढ़त हुई है। सोने का दाम 3,400 डॉलर प्रति औंस पर है, जो एक मई को 3,200 डॉलर प्रति औंस के करीब था।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़त देखने को मिल रही है। एक किलो चांदी की कीमत 279 रुपए बढ़कर 96,133 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 95,854 रुपए प्रति किलो थी।

जानकारों का कहना है कि वैश्विक तनाव बढ़ने के कारण लोग सुरक्षित समझे जाने वाले सोने में निवेश कर रहे हैं। इसके अलावा सोने के निवेशक अमेरिकी फेड के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। ब्याज दरों में कटौती से गोल्ड की कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है।

2025 की शुरुआत से सोने ने निवेशकों को करीब 27 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है। 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 21,321 रुपए बढ़कर 97,493 रुपए पर पहुंच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा