Friday, March 20, 2026
HomeभारतGoa nightclub fire: क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा देश छोड़कर...

Goa nightclub fire: क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा देश छोड़कर भागे, पुलिस ने क्या बताया?

Goa nightclub fire के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा देश छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए हैं। पुलिस ने दिल्ली स्थित आवास पर जब पहुंची तो वे फरार हो चुके थे।

Goa NightCub Fire: गोवा पुलिस ने सोमवार, 8 दिसंबर को कहा कि दिल्ली के व्यवसायी जो Birch by Romeo Lane के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा देश छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए हैं। गोवा में 7 दिसंबर को नाइटक्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी।

गोवा पुलिस के बयान के मुताबिक, उन्होंने रविवार, 7 दिसंबर को इंडिगो 6E 1073 से दिल्ली से फुकेत के लिए फ्लाइट ली। यह घटना घटने के कुछ ही घंटों बाद दोनों मालिक फरार हुए। पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना रविवार को मिली थी।

पुलिस ने क्या जानकारी दी?

पुलिस उनके दिल्ली स्थित आवास पर सोमवार को पहुंची और कहा वे वहां नहीं मिले। बाद में पुलिस ने बयान जारी कर जानकारी दी कि वे पहले ही भाग गए हैं।

इस बीच इंस्टाग्राम पर सौरभ लूथरा ने पोस्ट किया “प्रबंधन गहरा दुख व्यक्त करता है और बिर्च में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के परिणामस्वरूप हुई दुखद जनहानि से बहुत दुखी है।” इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को “हर संभव रूप में सहायता” और समर्थन की पेशकश की।

उत्तरी गोवा के तटीय गांव अरपोरा के नाइटक्लब में लगी भीषण आग संभवतः रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद लगी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि आग लगने के कारणों का पता लगाने और जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच जारी है और चार सदस्यीय मजिस्ट्रेट समिति का गठन किया है।

यह भी पढ़ें – सौरभ लूथरा कौन हैं जो गोल्ड मेडल टेक्नीशियन से बने रेस्टोरेंट व्यवसायी

मृतकों में तीन बहनों अनीता, कमला और सरोज जोशी की मौत हो गई। वहीं, उनके साथ एक अन्य बहन के पति विनोद कुमार की भी मौत हो गई। सोमवार को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

गोवा पुलिस ने नाइटक्लब के एक कर्मचारी को सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। युवक की पहचान भरत कोहली नाम से हुई है। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने भारत के कई शहरों में स्थित लोकप्रिय रोमिया लेन की श्रृंख्ला के रेस्टोरेंट और बार में कार्रवाई की। उनकी दो संपत्तियां कथित तौर पर पुलिस द्वारा सील कर दी गईं। ये संपत्तियां गोवा के वाटागोर और अस्सागाओ में स्थित हैं।

सौरभ लूथरा कौन हैं?

सौरभ लूथरा नाम के एक लिंक्डइन अकाउंट के बायो में भी “रोमियो लेन। बिर्च| मामाज बुओई के अध्यक्ष” का जिक्र है। रोमियो लेन, दिल्ली सहित भारत के कई शहरों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थित लोकप्रिय उच्च-स्तरीय रेस्टोरेंट और बार की एक श्रृंखला है।

रोमियो लेन वेबसाइट सौरभ लूथरा को ‘स्वर्ण पदक विजेता इंजीनियर से एक होनहार और सबसे तेजी से बढ़ते रेस्टोरेंट मालिक’ के रूप में वर्णित करती है जो “खाद्य और पेय उद्योग में अपने शानदार काम” के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें – Goa NightCub Fire: सिर्फ 2 एग्जिट गेट, लकड़ी के फर्नीचर, रिपोर्ट में तेजी से आग फैलने और 25 लोगों की मौत की क्या वजह सामने आई?

वेबसाइट के मुताबिक, रोमियो लेन वर्तमान में 22 शहरों के साथ-साथ चार देशों में मौजूद है और आगे भी अपनी सेवाएं दे रहा है। लूथरा परिवार सौरभ लूथरा के जनसंपर्क और उनके आउटलेट्स पर परोसे जाने वाले ऑर्गेनिक कॉकटेल के लिए जाना जाता है।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments