Friday, March 20, 2026
Homeकला-संस्कृतिकविता संग्रह 'स्मृतियों के बीच घिरी है पृथ्वी' के लिए गौरव पांडे...

कविता संग्रह ‘स्मृतियों के बीच घिरी है पृथ्वी’ के लिए गौरव पांडे को मिला साहित्य अकादमी का युवा पुरस्कार, देखें विजेताओं की पूरी सूची

नई दिल्लीः साहित्य अकादमी ने शनिवार 23 युवा पुरस्कार ( Sahitya Akademi Yuva Puraskar 2024) और 24 बाल साहित्य पुरस्कार की घोषणा की। अंग्रेजी के लिए लेखिका के वैशाली और हिंदी के लिए लेखक गौरव पांडे को प्रतिष्ठित युवा पुरस्कार मिलेगा।

के वैशाली को उनके संस्मरण “होमलेस: ग्रोइंग अप लेस्बियन एंड डिस्लेक्सिक इन इंडिया” के लिए सम्मानित किया जाएगा, जबकि गौरव पांडे को उनके कविता संग्रह “स्मृतियों के बीच घिरी है पृथ्वी” के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया जाएगा।

अकादमी ने एक बयान में कहा कि संस्कृत में युवा पुरस्कार के विजेता की घोषणा बाद में की जाएगी। साहित्य अकादमी के कार्यकारी बोर्ड ने आज अपने अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में 23 लेखकों के चयन को मंजूरी दी, जिनका चयन संबंधित भाषा में तीन-तीन सदस्यों वाली जूरी द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के अनुसार किया गया।”

Sahitya Akademi Yuva Puraskar 2024, साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार की घोषणा, हिंदी में किसे मिला साहित्य अकादमी का युवा पुरस्कार,

युवा पुरस्कार 10 कविता पुस्तकों, सात कहानी संग्रहों, दो लेख संग्रहों और एक निबंध संग्रह, एक उपन्यास, एक गजल पुस्तक और एक संस्मरण के लिए दिया गया है। युवा पुरस्कार के अन्य विजेताओं में नयनज्योति सरमा (असमिया), सुतापा चक्रवर्ती (बंगाली), सेल्फ मेड रानी बारो (बोडो) और हीना चौधरी (डोगरी) शामिल हैं। इसके अलावा रिंकू राठौड़ (गुजराती), श्रुति बी आर (कन्नड़), मोहम्मद अशरफ जिया (कश्मीरी), अद्वैत सालगांवकर (कोंकणी), रिंकी झा रिशिका (मैथिली) और श्यामकृष्णन आर (मलयालम) भी विजेताओं में शामिल हैं।

युवा पुरस्कार के लिए वैखोम चिंगखेंगनबा (मणिपुरी), देवीदास सौदागर (मराठी), सूरज चपागैन (नेपाली), संजय कुमार पांडा (ओडिया), रणधीर (पंजाबी), सोनाली सुतार (राजस्थानी) को भी चुना गया है। अन्य विजेताओं में अंजन करमाकर (संथाली), गीता प्रदीप रूपानी (सिंधी), लोकेश रघुरामन (तमिल), रमेश कार्तिक नायक (तेलुगु) और जावेद अंबर मिस्बाही (उर्दू) शामिल हैं। युवा पुरस्कार विजेताओं को बाद में एक पुरस्कार समारोह में सम्मान पत्र, मोमेंटो और 50,000 रुपये का चेक दिया जाएगा।

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2024,

बाल साहित्य पुरस्कार के लिए अकादमी ने अंग्रेजी लेखिका नंदिनी सेनगुप्ता को उनके ऐतिहासिक उपन्यास “द ब्लू हॉर्स एंड अदर अमेजिंग एनिमल स्टोरीज फ्रॉम इंडियन हिस्ट्री” और देवेंद्र कुमार के बच्चों की कहानियों के संग्रह “51 बाल कहानियां” के लिए चुना है।

बाल साहित्य पुरस्कार सात उपन्यासों, छह कविता पुस्तकों, चार कहानियों, पांच लघु कथाओं, एक नाटक और एक ऐतिहासिक उपन्यास के लिए दिया गया है। बाल साहित्य पुरस्कार के विजेताओं में रंजू हजारिका (असमिया), दीपनविता रॉय (बंगाली), बिरगिन जेकोवा मचाहारी (बोडो), बिशन सिंह ‘दार्दी’ (डोगरी), गिरा पिनाकिन भट्ट (गुजराती) और कृष्णमूर्ति बिलिगेरे (कन्नड़) शामिल हैं।

मुजफ्फर हुसैन दिलबर (कश्मीरी), हर्ष सद्गुरु शेट्टी (कोंकणी), नारायणगी (मैथिली), उन्नी अम्मायमबलम (मलयालम), क्षेत्रिमयुं सुबादानी (मणिपुरी), भरत सासने (मराठी), बसंत थापा (नेपाली) और मानस रंजन सामल (ओडिया) भी विजेताओं में शामिल हैं।

शेष विजेताओं में कुलदीप सिंह दीप (पंजाबी), प्रहलाद सिंह ‘झोरडा’ (राजस्थानी), हर्षदेव माधव (संस्कृत), दुगल टुडू (संथाली), लाल होतचंदानी ‘लाचार’ (सिंधी), युवा वासुकी (तमिल), पी चंद्रशेखर आजाद (तेलुगु) और शमसुल इस्लाम फारूकी (उर्दू) शामिल हैं। बाल साहित्य पुरस्कार के विजेताओं को बाद में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में एक उत्कीर्ण तांबे की पट्टिका युक्त एक बॉक्स और 50,000 रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा।

अनिल शर्मा
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments