Friday, October 10, 2025
Homeभारतपंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह, निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के...

पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह, निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ दी गई आखिरी विदाई

नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व विख्यात अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। तिरंगे झंडे में लिपटे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगम बोध घाट पर किया गया। उनकी बेटी ने मुखाग्नि दी।

यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता व सरकार के मंत्री मौजूद रहे।

अंतिम संस्कार से पहले तीनों सेनाओ व तीनों सेनाओ की सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सलामी दी। निगमबोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर की तीनों सशस्त्र बलों के अधिकारियों ने मिलिट्री बैंड के साथ अगुवाई की। भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारियों ने यहां पूर्व प्रधानमंत्री को सलामी दी।

 manmohan singh Funeral, manmohan singh cremated, manmohan singh funeral pics, nigambodh ghat, manmohan singh last ritual, manmohan singh Death News, manmohan singh news, मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन, निगमबोध घाट पर दी गई मुखाग्नि, नम आंखों से देश ने किया आखिरी सलाम, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करती हुईं।(Photo: IANS)

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर हुआ

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर सिख रीति रिवाज के अनुरूप किया गया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी और बेटियां मौजूद रहीं। अंतिम संस्कार के दौरान परिसर में ‘डॉ मनमोहन सिंह अमर रहे’ ‘डॉ साहब अमर रहे’ के नारे गूंजते रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज डॉ मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी, डॉ मनमोहन सिंह की विनम्रता, मार्गदर्शन और देश के लिए उनका योगदान इतिहास के पन्नों में सदा जीवित रहेंगे।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को देश व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से आखिरी सलाम।

 manmohan singh Funeral, manmohan singh cremated, manmohan singh funeral pics, nigambodh ghat, manmohan singh last ritual, manmohan singh Death News, manmohan singh news, मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन, निगमबोध घाट पर दी गई मुखाग्नि, नम आंखों से देश ने किया आखिरी सलाम, पीएम नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोश्रद्धांजलि देते हुए। (फोटो: आईएएनएस)

पीएम नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, प्रियंका गांधी वाड्रा व विभिन्न पार्टियों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे एवं विदेशी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में ‘जब तक सूरज चांद रहेगा मनमोहन सिंह का नाम रहेगा’, ‘मनमोहन सिंह भारत मां का लाल’ जैसे नारे लगाए गए। पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से प्रारंभ हुई।

शनिवार सुबह पूरे सम्मान के साथ भारतीय सेना, नौसेना, और वायु सेना के अधिकारी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर लेकर कांग्रेस मुख्यालय आए। यहां स्वर्गीय मनमोहन सिंह की धर्मपत्नी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

 manmohan singh Funeral, manmohan singh cremated, manmohan singh funeral pics, nigambodh ghat,  manmohan singh last ritual, manmohan singh Death News, manmohan singh news, मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन, निगमबोध घाट पर दी गई मुखाग्नि, नम आंखों से देश ने किया आखिरी सलाम, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को आखिरी श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे। (Photo: IANS)

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ध्वज अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि देने के उपरांत पूर्व प्रधानमंत्री के शव को निगमबोध घाट लाया गया। निगमबोध घाट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत अनेक गण मान्य व्यक्तियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

(यह कहानी आईएएनएस समाचार एजेंसी की फीड द्वारा प्रकाशित है। इसका शीर्षक बोले भारत न्यूज डेस्क द्वारा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा