Homeखेलकूदविश्व शतरंज चैम्पियनशिप: FIDE ने बदले टाईब्रेक के नियम, नवंबर-दिसंबर में होना...

विश्व शतरंज चैम्पियनशिप: FIDE ने बदले टाईब्रेक के नियम, नवंबर-दिसंबर में होना है गुकेश बनाम डिंग लिरेन मुकाबला

कुआलालंपुर: इसी साल नवंबर और दिसंबर में फाइड विश्व शतरंज चैंपियनशिप (FIDE World Chess Championship) का आयोजन सिंगापुर में होने वाला है। इस चैंपियनशिप का मौजूदा चैंपियन डिंग लिरेन का मुकाबला भारती शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश के बीच में होने वाला है।

साल 2023 के मुकाबले में जो टाईब्रेक के नियम थे, 2024 के मैच में इसमें बदलाव किए गए हैं।

साल 2023 के विश्व शतरंज चैम्पियनशिप मुकाबले में डिंग लिरेन ने टाईब्रेक के जरिए नेपोम्नियाचची पर जीत हासिल की थी। ऐसे में विश्व स्तर पर शतरंज के खेल को देखरेख करने वाली निकाय फाइड ने यह ऐलान किया है कि दोनों खिलाड़ियों के साथ बातचीत के बाद टाईब्रेक के नियमों में बदलाव का फैसला लिया गया है।

विश्व शतरंज चैंपियनशिप कैसे खेला जाता है

विश्व शतरंज चैंपियनशिप 14 खेलों का मैच होता है जिसे क्लासिकल फॉर्मेट में खेला जाता है। इस खेल में अगर कोई खिलाड़ी 7.5 या फिर उससे ज्यादा स्कोर बना लेता है तो वह विश्व शतरंज चैंपियनशिप के खिताब को जीत लेता है।

अगर 14 खेलों के बाद कोई मैच बराबर पर आ जाता है तो इस केस में टाईब्रेक लागू होता है और आगे की खेल इसके तहत खेली जाती है। टाईब्रेक को पहले रैपिड फॉर्मेट में खेला जाता है और फिर बाद में ब्लिट्ज़ फॉर्मेट में खेल को आगे खेला जाता है।

साल 2023 के टाईब्रेक के दौरान प्रति चाल 10 सेकंड की वृद्धि के साथ 25 मिनट के चार गेम खेले गए थे। चार गेम के बाद स्कोर बराबर हो जाने पर आगे का खेल टाईब्रेक में चला गया था और ब्लिट्ज प्लेऑफ में खेला गया था। लेकिन साल 2024 में इसमें बदलाव किया गया है।

क्या बदलाव किए गए हैं

बदलाव के तहत, 14 खेलों के बाद अगर स्कोर बराबर हो जाता है तो इस केस में 25 मिनट के बजाय 15 मिनट तक गेम खेला जाएगा। इसके साथ प्रति चाल में 10 सेकंड की वृद्धि के साथ खेला जाएगा।

अगर इस चार गेम के बाद भी स्कोर बराबर रहा तो इस केस में प्रति गेम 10 मिनट और प्रति चाल पांच सेकंड की बढ़त के साथ दो रैपिड गेम खेले जाएंगे। इस साल यही नए बदलाव किए गए हैं।

डिंग लिरेन और नेपोम्नियाचची के बीच 2023 विश्व शतरंज चैंपियनशिप मैच में प्लेऑफ ब्लिट्ज चरण के ब्लिट्ज प्लेऑफ के दो मैच खेले गए थे। ये गेम पांच मिनट के थे जिसमें हर चाल के लिए तीन सेकेंट की वृद्धि देखी गई थी। ऐसे में अगर इन दो खेलों के बाद स्कोर बराबर रहता है तो फिर से दो ब्लिट्ज प्लेऑफ के गेम खेले जाते हैं।

गेम टाई रहा तो यह नियम होगा फॉलो

इसके बाद भी अगर स्कोर बराबर रहता है तो इस केस में केवल एक गेम होगा जो हर खिलाड़ी के लिए केवल तीन मिनट का होगा जिसमें हर चाल के लिए दो सेकेंट की बढ़ोतरी दी जाएगी।

इसके बाद भी अगर गेम टाई रहा तो फिर एक और गेम होगा जिसमें हर खिलाड़ी के लिए तीन मिनट का होगा जिसमें हर चाल के लिए दो सेकेंड की बढ़ोतरी दी जाएगी। यह प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी जब तक कोई विजेता न घोषित हो जाए।

ये भी पढ़ें: CBI ने आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को किया गिरफ्तार

विजेता और उपविजेता को मिलेंगे यह पुरस्कार

बता दें कि डी गुकेश और डिंग लिरेन के बीच 2024 विश्व शतरंज चैम्पियनशिप मैच 20 नवंबर से 14 दिसंबर तक सिंगापुर में होगा। अगर खेल में टाईब्रेक हुआ तो इसे 13 दिसंबर को खेला जाएगा।

मैच के लिए कुल पुरस्कार की राशि 2.5 मिलियन (2.5 करोड़) डॉलर है जिसमें हर गेम जीतने वाले हर खिलाड़ी को दो लाख डॉलर दिए जाएंगे। प्रत्येक खिलाड़ी को उनके द्वारा जीते गए हर खेल के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।

अगर मैच में टाईब्रेक हो जाता है तो इस केस में विजेता को 13 लाख डॉलर मिलेंगे और उपविजेता को 13 लाख डॉलर मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version