Friday, March 20, 2026
Homeभारतअमेरिका में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहीं नीलम शिंदे के...

अमेरिका में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहीं नीलम शिंदे के परिवार को मिला वीजा

नई दिल्ली: अमेरिका में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही महाराष्ट्र के सतारा जिले की छात्रा नीलम शिंदे के परिवार को वीजा मिल गया है। नीलम शिंदे हादसे में घायल होने के बाद अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती हैं। 

नीलम परिवार पिछले कुछ दिनों से लगातार अमेरिका का वीजा हासिल करने की कोशिश में जुटा था। बाद में भारत सरकार भी परिवार के मदद के लिए आगे आई और विदेश मंत्रालय ने अमेरिका से परिवार के लिए जल्द वीजा मुहैया कराने का अनुरोध किया था। 

सामने आई जानकारी के अनुसार नीलम के पिता और भाई को वीजा दिया गया है। अब वे अमेरिका जा सकेंगे।

कोमा में हैं नीलम शिंदे

नीलम शिंदे की हालत गंभीर बनी हुई है। वे कोमा में हैं। उनके सिर, हाथ, पैर और छाती पर गंभीर चोटें आई थी। हालात को देखते हुए उनकी तत्काल सर्जरी करनी पड़ी थी। साथ ही उनकी ब्रेन की भी सर्जरी हुई है।

जानकारी के मुताबिक सड़क हादसा कैलिफोर्निया में 14 फरवरी को हुआ और इस सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। शिंदे के परिवार को उसके रूममेट ने दो दिन बाद घटना के बारे में सूचित किया था। नीलम की हालत के मद्देनजर अस्पताल ने परिवार को एक ईमेल भेजा और उन्हें जल्द से जल्द अमेरिका आने के लिए कहा था। इससे पहले कुछ दिन पूर्व नीलम शिंदे की मां का भी निधन हो गया था।

विनीत कुमार
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments