Friday, October 10, 2025
Homeसाइंस-टेकएलन मस्क के एक्स ने लांच किया ग्रोक-3, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं

एलन मस्क के एक्स ने लांच किया ग्रोक-3, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं

एलन मस्क के स्वामित्व वाले एक्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का नया चैटबॉट लांच किया है। इसे ग्रोक-3 के नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने इसे दुनिया का सबसे स्मार्ट एआई बताया है।

यह ऐप कुछ दिन पहले ही लांच किया गया था लेकिन अब इसका इस्तेमाल फ्री में भी कर सकेंगे। कंपनी के इसइसकी जानकारी कंपनी (एक्स) ने एक्स एआई(xAI) अकाउंट से दी है। 

ग्रोक-3 लांच होने से यूजर्स को मिलेंगी सुविधाएं

यूजर्य ग्रोक-3 का इस्तेमाल फ्री में कब तक कर सकेंगे, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। कंपनी की तरफ से इससे पहले दो ग्रोक लांच किए जा चुके हैं। कंपनी ने कहा है कि इसे जटिल कार्यों को करने में आसानी होगी। इससे तकनीक, रचनात्मक और गणित, विज्ञान जैसे जटिल विषयों में भी सहायता ली जा सकेगी।

https://x.com/i/events/1892394207127465984

हालांकि, इसके प्रीमियम वर्जन का इस्तेमाल करने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा। ग्रोक- 3 बीटा के फ्री इस्तेमाल करने वाले यूजर्स दो मॉडल्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। इन दो मोड में डीपसर्च और थिंक शामिल हैं। 

कर सकते हैं गहन रिसर्च

डीपसर्च मोड में किसी भी किसी भी विषय पर गहन रिसर्च कर सकते हैं। इसके साथ ही रचनात्मक कार्यों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। वहीं, तकनीक और कोडिंग जैसे विषयों पर काम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

वहीं थिंक मोड में विज्ञान और गणित जैसे विषयों में जानकारी प्राप्त की जा सकती है और प्राब्लम्स सॉल्व कराई जा सकती हैं। ग्रोक-3 अपने पुराने वर्जन से कहीं ज्यादा फास्ट और ताकतवर है। इसका इस्तेमाल एक्स अकाउंट पर कर सकते हैं। इसके अलावा इसे ग्रोक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

प्रीमियम यूजर्स को सामान्य यूजर्स से कुछ अधिक सुविधाएं मिलेंगी। मुफ्त वर्जन का इस्तेमाल यूजर्स कब तक कर सकेंगे, इस पर कंपनी की तरफ से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं की गई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा