Homeविश्वसेना के दबाव में झुके यूनुस, जापान जाकर बताया कब होंगे बांग्लादेश...

सेना के दबाव में झुके यूनुस, जापान जाकर बताया कब होंगे बांग्लादेश के अगले चुनाव

ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर नए चुनाव कराने का दबाव बढ़ने के बीच मोहम्मद यूनुस ने समयसीमा तय कर दी है। जापान की अपनी यात्रा के दौरान अंतरिम प्रमुख ने घोषणा की कि अगले राष्ट्रीय चुनाव इस साल दिसंबर से जून 2026 के बीच होंगे। यूनुस का बयान ऐसे समय पर आया है जब बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने राजधानी ढाका में एक विशाल रैली का आयोजन किया।  इस रैली में युवाओं के राजनीतिक अधिकारों की बहाली की मांग की गई।  

क्या बोले मोहम्मद यूनुस?

मोहम्मद यूनुस ने अपने संबोधन में कहा, “जब चुनाव होते हैं, तो एक निर्वाचित सरकार जिम्मेदारी संभालती है और हम उसे सत्ता सौंप देते हैं।  लोग लगातार यह जानना चाहते हैं कि चुनाव कब होंगे, क्योंकि राजनेता सत्ता तक पहुंचने के लिए बहुत अधीर हैं।  मैं उन्हें कुछ समय से भरोसा दिला रहा हूं कि चुनाव इस साल दिसंबर में भी हो सकते हैं और अगर कुछ प्रक्रियाएं धीमी रहीं, तो जून 2026 तक कराए जा सकते हैं। “

उन्होंने आगे कहा कि छह महीने का समय है हमारे पास।  यह इस बात पर निर्भर करेगा कि हम सुधार कितनी तेजी से कर पाते हैं।  यदि सुधार धीमे हुए, तो थोड़ा समय और लगेगा।  लेकिन यह प्रक्रिया अनिश्चितकाल तक नहीं चल सकती जून 2026 तक हमें इसे हर हाल में पूरा करना होगा। यूनुस के इस बयान को राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि बांग्लादेश में शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद से देश में राजनीतिक अस्थिरता और चुनावों को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।  विशेषज्ञों का मानना है कि यह वक्तव्य अंतरिम सरकार की मंशा को स्पष्ट करता है, लेकिन विपक्षी दलों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निगाहें अब भी इस बात पर टिकी हैं कि क्या ये चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए जाएंगे। 

यूनुस के हाथ में बांग्लादेश की कमान

पिछले वर्ष अगस्त में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के सत्ता से हटने के बाद मुख्य सलाहकार यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने कार्यभार संभाला था। पूरे बांग्लादेश से हजारों युवाओं ने राजधानी में रैली की और यूनुस परोक्ष समर्थन से गठित छात्रों के नेतृत्व वाली नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version