Friday, March 20, 2026
HomeरोजगारDSSSB ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्दी...

DSSSB ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

DSSSB ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 714 पदों पर आवेदन किए जाएंगे। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास मांगी गई है।

DSSSB Multi Tasking Staff Recruitment 2025: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 714 पदों पर आवेदन किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन 17 दिसंबर से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जनवरी तय की गई है।

वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की भी अंतिम तारीख 15 जनवरी तय की गई है। इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए आयु में कुछ छूट का भी प्रावधान किया गया है जिसमें आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को कुछ छूट का प्रावधान है। ऐसे में अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित आवेदन करने से पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए क्या है योग्यता?

DSSSB की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिये न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास मांगी गई है। अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए।

इस भर्ती के तहत अनारक्षित और आरक्षित श्रेणी में पदों की संख्या निर्धारित की गई है। इसके तहत अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 302 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 212 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 77 पद, एससी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 70 पद और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 53 पद तय किए गए हैं।

यह भी पढ़ें – SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती जल्दी करें आवेदन

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें।

क्या है आवेदन शुल्क?

DSSSB की इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकेंगे। अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती से संबंधित जरूरी योग्यताओं को पूरी करते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Bihar में BTSC ने वर्क इंस्पेक्टर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

अगर आवेदन करने के इच्छुक हैं तो डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आवेदन करने के लिए वेबसाइट लिंक 17 दिसंबर को खुलेगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा कब होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। परीक्षा से कुछ दिन पहले इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

ऐसे में अगर सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं तो यह भर्ती एक अच्छा अवसर हो सकती है।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments