Friday, October 10, 2025
Homeविश्वट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, 4 देशों के 5 लाख से ज्यादा...

ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, 4 देशों के 5 लाख से ज्यादा लोगों को छोड़ना होगा अमेरिका

वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि वह क्यूबा, ​​हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के हजारों लोगों के कानूनी सुरक्षा को रद्द करने जा रहा है। इस फैसले का असर ये होगा कि अगले करीब एक महीने में लाखों लोगों को अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है। 

ट्रंप प्रशासन के इस आदेश का असर इन चार देशों के लगभग 5,32,000 लोगों पर पड़ेगा जो अक्टूबर 2022 से अमेरिका आ रहे हैं। इन लोगों को अमेरिका में रहने और काम करने के लिए दो साल का परमिट दिया गया था। होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा कि ये सभी लोग 24 अप्रैल को या संघीय रजिस्टर में नोटिस के प्रकाशन के 30 दिन बाद अपना लीगल स्टेटश गंवा देंगे।

दो साल का पैरोल कार्यक्रम समाप्त

द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में दो साल के ‘पैरोल’ कार्यक्रम समाप्त कर दिया है। इसे Humanitarian Parole for Cubans, Haitians, Nicaraguans, and Venezuelans (CHNV) के तौर पर जाना जाता है, जिससे इन देशों के प्रवासियों को अमेरिका में रहने और काम करने के लिए वर्क परमिट हासिल करने की अनुमति मिल जाती है। 

ट्रंप इसका विरोध करते रहे हैं। अमेरिका का यह एक तरह का ‘मानवीय पैरोल’ सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल राष्ट्रपतियों ने उन देशों के लोगों को अनुमति देने के लिए किया है, जहां युद्ध या राजनीतिक अस्थिरता है। ऐसे स्थिति में ये लोग अमेरिका में प्रवेश कर सकते हैं और अस्थायी रूप से रह सकते हैं। ट्रंप प्रशासन ने इस पूरे सिस्टम में व्यापक दुरुपयोग की बात कहते हुए इसे खत्म करने का फैसला किया है।

सीएचएनवी कार्यक्रम बाइडन प्रशासन द्वारा शुरू किया गया था ताकि लोगों को नए कानूनी तरीके से आने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। शुरुआत में इसे वेनेजुएला के लोगों के लिए शुरू किया गया था। बाद में इसका विस्तार क्यूबा, हैती और निकारागुआ के लिए भी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा