Thursday, October 9, 2025
Homeविश्वसात महीने में सात युद्ध खत्म कराए, भारत और चीन यूक्रेन युद्ध...

सात महीने में सात युद्ध खत्म कराए, भारत और चीन यूक्रेन युद्ध को दे रहे फंडिगः UN में बोले ट्रंप

संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सात महीने में सात युद्ध समाप्त कराए। इस दौरान ट्रंप ने भारत, चीन पर रूस-यूक्रेन को फंडिंग देने का आरोप लगाया।

न्यूयॉर्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) की 80वीं बैठक को संबोधित किया। इस दौरान ट्रंप ने कहा सात महीने में असंभव कार्य को पूरा किया है। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने सात “अंतहीन” युद्ध खत्म किए। इस दौरान ट्रंप ने इसी साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान युद्ध को खत्म कराने का दावा एक बार फिर से दोहराया। भारत ने हालांकि ट्रंप के दावों का दृढ़ता से विरोध किया है, हालांकि ट्रंप पहले भी अपने इस दावे को दोहराते रहे हैं। ट्रंप ने इस दौरान भारत और चीन पर यूक्रेन युद्ध को फंडिंग करने का भी आरोप लगाया है।

ट्रंप ने कहा “सिर्फ सात महीनों में मैंने सात अंतहीन युद्ध समाप्त किए।” उन्होंने आगे कहा ” वे कहते थे वे अंतहीन हैं, कुछ 31 सालों से जारी थे, एक 36 साल से था। मैंने सात युद्ध समाप्त कराए और सभी मामलों में वे भयंकर थे और उनमें अनगिनत लोग मारे गए थे। “

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?

राष्ट्रपति ने उन संघर्षों की सूचना दी, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया कि उन्होंने उन्हें समाप्त कर दिया है। इनमें कंबोडिया, थाईलैंड, सर्बिया, कांगो और रवांडा पाकिस्तान और भारत, इजराइल-ईरान, मिस्र और इथियोपिया और आर्मेनिया और अजरबैजान से जुड़े संघर्ष शामिल हैं।

संघर्ष विराम को खत्म कराने के दावों के अलावा ट्रंप ने भारत और चीन पर यूक्रेन युद्ध को फंड देने का आरोप लगाया। ट्रंप ने कहा कि भारत और चीन रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस के “प्राथमिक वित्तपोषक” हैं।

ट्रंप जिन्होंने बार-बार इस दावे को दोहराया है कि उन्हें लगता है कि यूक्रेन युद्ध समाप्त होने वाला सबसे आसान युद्ध है। उन्होंने बैठक के दौरान प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि रूस का आक्रमण ऊर्जा बिक्री से होने वाली आय से समर्थित है। इस दौरान उन्होंने भारत और चीन का नाम लेते हुए कहा कि उनके आयात से रूस को लाभ मिल रहा है।

यूरोप और नाटो पर भी बरसे

उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेन में रूस का युद्ध रूस को अच्छा नहीं दिखा रहा है, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक शक्तियों को मॉस्को को लड़ाई जारी रखने के लिए संसाधन नहीं देने चाहिए।

इस दौरान ट्रंप ने यूरोप और नाटो सहयोगियों की भी आलोचना की क्योंकि रूस से ऊर्जा खरीद पर कटौती नहीं कर रहे हैं। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यूरोप कड़े कदम नहीं उठाता तो वाशिंगटन अकेले ही कार्रवाई करेगा।

यह भी पढ़ें – ट्रंप की पार्टी के नेता ने हनुमान की मूर्ति को कहा ‘झूठे हिंदू भगवान’, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

ट्रंप ने नोबल शांति पुरस्कार पाने की इच्छा नहीं छिपाई है। ट्रंप ने कई बार यह दोहराया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए 6 और 7 मई की दरम्यानी रात को ऑपरेशन सिंदूर लांच किया था। भारत द्वारा यह कार्रवाई 22अप्रैल को पहलगाम हमले के जवाब में की गई थी।

भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर यह संघर्ष 10 मई तक चला था जब दोनों देशों के बीच युद्धविराम समझौता हुआ था। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर 10 मई एक पोस्ट किया था कि वाशिंगटन द्वारा मध्यस्थता कराए जाने के बाद दोनों देश युद्धविराम समझौते पर सहमत हुए थे।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा