Friday, March 20, 2026
Homeभारतजनकपुरी हादसे में दिल्ली कोर्ट का एक्शन, सब-कॉन्ट्रैक्टर को पुलिस कस्टडी में...

जनकपुरी हादसे में दिल्ली कोर्ट का एक्शन, सब-कॉन्ट्रैक्टर को पुलिस कस्टडी में भेजा

जनकपुरी हादसे में पुलिस ने सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को द्वारका की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे एक दिन की हिरासत में भेज दिया।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी घटना में एक सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश कुमार प्रजापति को रविवार को द्वारका कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

पुलिस ने आरोपी राजेश को घटना के एक दिन बाद अपनी हिरासत में लिया। अदालत में पेशी के दौरान पुलिस ने उसकी तीन दिन की रिमांड मांगी। हालांकि, कोर्ट ने एक दिन की रिमांड दी है।

पुलिस ने क्या बताया?

पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी शरद भास्कर के अनुसार, राजेश कुमार प्रजापति को हादसे की जानकारी देर रात ही मिल चुकी थी, लेकिन उसने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी।

डीसीपी शरद भास्कर ने शनिवार को खुलासा किया कि जनकपुरी घटना में कुछ तथ्य सामने आए। टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर एक चश्मदीद सामने आया। यह व्यक्ति उस रात रोहिणी में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद अपनी चार पहिया गाड़ी से सागरपुर में अपने घर लौट रहा था। यह देखना मुश्किल था कि कोई फंसा हुआ है या नहीं। उसने एक गार्ड को इसकी सूचना दी थी और उस गार्ड ने सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश कुमार प्रजापति की लेबर को हादसे के बारे में बताया था।

जानकारी के बावजूद पुलिस को नहीं दी सूचना

पुलिस अधिकारी के अनुसार, मौके पर मौजूद लेबर ने अपने मालिक राजेश प्रजापति को रात में कॉल किया था, जो त्रिनगर में रहता है। घटना की जानकारी के कुछ देर बाद राजेश भी मौके पर पहुंचा था। उनको पता था कि गड्ढे में बाइक गिरी और उसके साथ एक युवक भी गिरा है, लेकिन उन्होंने इस बारे में किसी को भी सूचना नहीं दी। डीसीपी ने बताया कि सुबह लगभग 8 बजे मिली पीसीआर कॉल के बाद ही उस घटना के बारे में जानकारी मिल पाई थी।

दरअसल, 25 साल के बाइकर कमल ध्यानी की जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से मौत हुई थी। यह गड्ढा क्षेत्र में चल रहे जल विभाग के प्रोजेक्ट के लिए खोदा गया था, लेकिन इसे मुख्य सड़क पर बिना किसी चेतावनी संकेत, रिफ्लेक्टर, बैरिकेड, रोशनी या सुरक्षा व्यवस्था के खुला छोड़ दिया गया था। रात में घर लौटते समय कमल बाइक समेत गड्ढे में गिर गया और उसकी मौत हो गई।

(यह खबर समाचार एजेंसी आईएएनएस की फीड से प्रकाशित की गई है। इसका शीर्षक बोले भारत डेस्क द्वारा दिया गया है।)

IANS
IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments