शुक्रवार, मार्च 20, 2026
होमभारतदिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 26 उम्मीदवारों के नाम...

दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 26 उम्मीदवारों के नाम शामिल

नई दिल्ली: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में 26 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। एआईसीसी ने एक पत्र के माध्यम से बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के रूप में 26 लोगों का चयन किया है। रिठाला विधानसभा से सुशांत मिश्रा, मंगोलपुरी (एस.सी) से हनुमान चौहान और शकूरबस्ती विधानसभा सीट से सतीश लूथरा को टिकट दिया है।

इसके अलावा त्रिनगर विधानसभा सीट से सतेंद्र शर्मा, मटिया महल से आसिम अहमद खान, मोती नगर से राजेंद्र नामधारी, मादीपुर (एससी) से जे.पी.पंवार, राजौरी गार्डन से धर्मपाल चंदेला, उत्तम नगर से मुकेश शर्मा, मटियाला से रघुविंदर शौकीन, बिजवासन से देवेंद्र सहरावत और दिल्ली कैंट से प्रदीप कुमार उपमन्यु को मैदान में उतारा है।

पार्टी ने राजेंद्र नगर से विनीत यादव, जंगपुरा से फरहद सूरी, मालवीय नगर से जितेंद्र कुमार कोचर, महरौली से पुष्पा सिंह, देवली (एससी) से राजेश चौहान, संगम विहार से हर्ष चौधरी, त्रिलोकपुरी (एससी) से अमरदीप, कोंडली (एससी) से अक्षय कुमार, लक्ष्मी नगर से सुमित शर्मा, कृष्णानगर से गुरुचरण सिंह राजू, सीमापुरी (एससी) से राजेश लिलोठिया, बाबरपुर से हाजी मोहम्मद इशराक खान, गोकलपुर (एससी) से प्रमोद कुमार जयंत और करावल नगर विधानसभा सीट से डॉ. पी.के. मिश्रा को टिकट दिया है।

इससे पहले कांग्रेस ने कुल 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। नई दिल्ली सीट से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित और बादली विधानसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को टिकट दिया था।

इसके अलावा, पटपड़गंज से अनिल चौधरी को टिकट दिया है, जहां उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा से होगा।

इनके अलावा नरेला से अरुणा कुमारी, बुरारी से मंगेश त्यागी और आदर्श नगर से शिवानी सिंघल को मैदान में उतारा गया है। सुल्तानपुर माजरा से जय किशन, नांगलोई जाट से रोहित चौधरी, शालीमार बाग से प्रवीण जैन और वजीरपुर से रागिनी नायक को उम्मीदवार बनाया गया है।

(यह कहानी आईएएनएस समाचार एजेंसी की फीड द्वारा प्रकाशित है। इसका शीर्षक बोले भारत न्यूज डेस्क द्वारा दिया गया है।)

IANS
IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी पर शबनम शेख़ की कहानी