Friday, March 20, 2026
HomeरोजगारCSBC ने बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती,...

CSBC ने बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

CSBC ने बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 993 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तय की गई है।

Bihar Police CSBC Constable Operator Recruitment 2026: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 993 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस भर्ती हेतु आवेदन 1 मार्च से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 31 मार्च ही तय की गई है।

यह भी पढ़ें – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने RBI असिस्टेंट के पदों पर निकाली भर्ती, 8 मार्च तक करें आवेदन

CSBC की इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तय की गई है। वहीं, इसके लिए आयु सीमा में कुछ छूट भी प्रदान की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना जरूर पढ़ें।

CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के लिए क्या है योग्यता?

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के लिए न्यूनतम योग्यता साइंस स्ट्रीम में 12वीं पास होना चाहिए। फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स विषय में न्यूनतम 50 फीसदी अंक होने चाहिए। वहीं, एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 45 फीसदी अंक अनिवार्य हैं।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इसके लिए जारी की गई अधिसूचना जरूर पढ़ें। इस भर्ती हेतु अलग-अलग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कुछ पद आरक्षित किए गए हैं।

अनारक्षित वर्ग के लिए 408 पद, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 99 पद, पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 113 पद, अति पिछडे़ वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 175 पद, पिछड़े वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए 31 पद, एससी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 157 पद और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 10 पद आरक्षित किए गए हैं।

शारीरिक योग्यता क्या है?

इस भर्ती हेतु अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता भी मांगी गई है।

लंबाई- इसके लिए सामान्य, पिछड़े वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 165 सेमी लंबाई मांगी गई है। वहीं, अति पिछड़े एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए लंबाई की सीमा 160 सेमी रखी गई है। सभी श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों के लिए लंबाई 155 सेमी मांगी गई है।

सीने की चौड़ाई – सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 81-86 सेमी सीने की चौड़ाई मांगी गई है। एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 79-84 सेमी होना चाहिए।

रनिंग – पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 6 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के लिए 5 मिनट में एक किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी।

गोला फेंक – पुरुष अभ्यर्थियों को 16 पौंड (7.25 किलोग्राम) का गोला 16 फीट तक फेंकना होगा। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को 12 पौंड (5.44 किलोग्राम) का गोला 12 फीट फेंकना होगा।

लांग जंप – पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 4 फीट लंबी कूद होगी और महिला अभ्यर्थियों के लिए यह 3 फीट होगी।

क्या है आवेदन शुल्क?

CSBC की इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एक समान रखा गया है। सभी के लिए इसका शुल्क 100 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन माध्यमों के जरिए जमा कर सकेंगे।

ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतर अवसर हो सकती है। अगर इस भर्ती से संबंधित जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर निकाली भर्ती, 23 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी CSBC की आधिकारिक वेबसाइट https://apply-csbc.com/csbc_ct_operator_2_26_final/applicationIndex पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती हेतु परीक्षा कब आयोजित की जाएगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments