Friday, March 20, 2026
Homeसाइंस-टेकचीन का ‘अंतरिक्ष पुनर्मिलन’: शनचो-20 के अंतरिक्ष यात्री स्टेशन में पहुंचे, शनचो-19...

चीन का ‘अंतरिक्ष पुनर्मिलन’: शनचो-20 के अंतरिक्ष यात्री स्टेशन में पहुंचे, शनचो-19 दल ने किया स्वागत

बीजिंगः चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, मानवयुक्त अंतरिक्ष यान और अंतरिक्ष स्टेशन असेंबली को सफलतापूर्वक डॉक करने के बाद शनचो 20 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान के अंतरिक्ष यात्री दल ने अंतरिक्ष यान रिटर्न मॉड्यूल से कक्षीय मॉड्यूल में प्रवेश किया।

पेइचिंग समयानुसार 24 अप्रैल की देर रात 1 बजकर 17 मिनट पर, कक्षा में शनचो 19 अंतरिक्ष यात्री दल ने दूर से चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में शनचो 20 अंतरिक्ष यात्री दल का स्वागत करने के लिए सफलतापूर्वक दरवाजा खोला। यह चीन के अंतरिक्ष इतिहास में छठा “अंतरिक्ष पुनर्मिलन” है। 

इसके बाद, दोनों अंतरिक्ष यात्री दल के सदस्यों ने एक “पारिवारिक फोटो” ली और संयुक्त रूप से पूरे देश के लोगों को अपनी सुरक्षा की सूचना दी। इसके बाद, दोनों अंतरिक्ष यात्री दल अंतरिक्ष स्टेशन की कक्षा में कार्यवर्तन करेंगे। 

इस अवधि के दौरान, छह अंतरिक्ष यात्री विभिन्न निर्धारित कार्यों को पूरा करने के लिए लगभग पांच दिनों तक अंतरिक्ष स्टेशन पर एक साथ काम करेंगे और रहेंगे।

(यह खबर समाचार एजेंसी आईएएनएस फीड द्वारा प्रकाशित है। शीर्षक बोले भारत डेस्क द्वारा दिया गया है)

IANS
IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments