Friday, March 20, 2026
Homeविश्वट्रंप को चीन का जवाब, अमेरिका से आयात होने वाले वस्तुओं पर...

ट्रंप को चीन का जवाब, अमेरिका से आयात होने वाले वस्तुओं पर 34% टैरिफ लगाने का ऐलान

बीजिंग: चीन ने शुक्रवार को कहा कि वाशिंगटन द्वारा चीनी उत्पादों पर नए टैरिफ लगाए जाने के बाद वह भी 10 अप्रैल से अमेरिका से आयातित सभी वस्तुओं पर 34 प्रतिशत शुल्क लगाएगा। 

बीजिंग के वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘अमेरिका से आयातित सभी वस्तुओं पर, वर्तमान लागू शुल्क दर के ऊपर 34 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा।’

इसके अलावा बीजिंग के वाणिज्य मंत्रालय ने सात दुर्लभ धातुओं और अर्थ एलिमेंट के निर्यात पर भी नियंत्रण लगा दिया है। इन वस्तुओं में गैडोलीनियम और यट्रियम (yttrium) शामिल हैं। याट्रियन का उपयोग कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में किया जाता है।

WTO में मुकदमा भी दायर करेगा चीन

चीन के वित्त मंत्रालय ने कहा कि चीन टैरिफ को लेकर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में मुकदमा भी दायर करेगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह दुनिया भर से आयात पर 10 प्रतिशत शुल्क और कुछ प्रमुख व्यापारिक साझीदारों पर कठोर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया। चीन पर भी 34 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा अमेरिका ने की है। ट्रंप के कदम के बाद पूरी दुनिया में वैश्विक ट्रेड वॉर जैसी स्थिति बन गई है।

इससे पहले कल चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया था कि चीन इसका डटकर विरोध करता है और जवाबी कार्रवाई कर अपने हितों की सुरक्षा करेगा।

प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका का दावा है कि उसे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में नुकसान हुआ है, इसलिए कथित समानता के बहाने से सभी व्यापार साथियों पर पारस्परिक टैरिफ लगाया जाएगा। 

चीन ने कहा था कि अमेरिका ने अपने एकतरफा मूल्यांकन के आधार पर रेसिप्रोकल टैरिफ का निष्कर्ष निकाला, वह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार नियमों के अनुरूप नहीं है और इससे संबंधित पक्षों के कानूनी हितों पर गंभीर नुकसान पहुंचाता है। चीन ने इसे एकतरफा प्रभुत्ववादी कार्रवाई बताया था।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि इतिहास ने साबित किया है कि टैरिफ वृद्धि से अमेरिका के सवाल का समाधान नहीं होगा और इससे अमेरिका के अपने हितों तथा वैश्विक आर्थिक विकास और उत्पादन व सप्लाई चेन की स्थिरता पर नुकसान पहुंचाता है। 

विनीत कुमार
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments