Friday, October 10, 2025
Homeमनोरंजनछावा फिल्म विवादः गाने से हटाया जाएगा विवादित सीन

छावा फिल्म विवादः गाने से हटाया जाएगा विवादित सीन

मुंबईः मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा जल्द ही रिलीज होने वाली है। हालांकि, रिलीज से पहले इसको लेकर विवाद शुरू हो गया जो थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विकी कौशल और रश्मिका मंधाना अभिनीत फिल्म का ट्रेलर पिछले हफ्ते रिलीज हुआ था, जिस पर काफी आपत्ति जताई गई थी और विवाद हुआ था। फिल्म में विकी कौशल राजा का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, रश्मिका मंधाना उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

क्यों हो रहा है विवाद?

फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद राजा के वंशज संभाजी राजे ने गाने को लेकर आपत्ति जताई थी। संभाजीराजे पूर्व में राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। उन्होंने गाने में राजा के चित्रण को लेकर सवाल उठाए थे।

इसके साथ ही उन्होंने सिनेमा बनाने की स्वतंत्रता पर भी सवाल उठाए थे। इसको लेकर फिल्म के डायरेक्टर का कहना है कि आपत्ति वाले सीन को फिल्म से हटा दिया जाएगा।
दरअसल, गाने में राजा संभाजी का किरदार निभा रहे अभिनेता विकी कौशल लेजिम डांस करते नजर आते हैं।

लेजिम महाराष्ट्र का एक पारंपरिक लोकनृत्य है। फिल्म में इसी डांस को लेकर आपत्ति जताई गई थी और विवाद हुआ था। छत्रपति संभाजी महाराज शिवाजी के बेटे हैं।

विवाद के बाद डायरेक्टर लक्ष्मन उटेकर ने कहा कि यह सीन हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि “हमने महाराज को 20 वर्षीय युवक के रूप में चित्रित किया। यह स्पष्ट है कि उन्होंने लेजिम डांस किया होगा। और क्यों नहीं? लेजिम मराठी संस्कृति का हिस्सा है। यह हमारा पारंपरिक नृत्य है। लेकिन यदि किसी को डांस मूव्स या लेजिम डांस को लेकर आपत्ति है तो हम इसे हटा लेंगे। “

इससे पहले भी कई ऐतिहासिक फिल्मों को लेकर विवाद हो चुका है। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर भी विवाद हुआ था। इसके अलावा बाजीराव मस्तानी को लेकर भी विवाद हुआ था।

लेजिम डांस मराठा में एक पारंपरिक लोकनृत्य के रूप में जाना जाता है। पहले इसका आयोजन विवाह समारोह के दौरान होता था। अब भी गणेश चतुर्थी जैसे आयोजनों में भी लेजिम डांस होता है। इसके साथ ही कुछ स्कूलों के पाठ्यक्रम में भी इसका अभ्यास कराया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा