Friday, March 20, 2026
Homeभारतछत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में मारे गए 18 माओवादी, तीन जवानों...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में मारे गए 18 माओवादी, तीन जवानों का सर्वोच्च बलिदान

मुठभेड़ में DRG बीजापुर के 3 जवान घायल हुए जिन्हें तत्काल वहां से निकाल कर बेहतर चिकित्सा के लिए हेलीकाप्टर के माध्यम से रायपुर भेजा गया। ये सभी जवान खतरे से बाहर हैं।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। माओवादियों से हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने 9 महिला माओवादी साहित कुल 18 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया है। मुठभेड़ में माओवादियों से मुकाबला करते हुए DRG बीजापुर के 3 जवानों की भी जान चली गई।

रात भर होती रही फायरिंग

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि पश्चिम बस्तर डिवीजन क्षेत्र के थाना भैरमगढ़-जांगला-नैमेड के सरहदी क्षेत्र के तहत कचीलवार, पोटेनार के जंगल पहाडों में PLGA कंपनी नम्बर 2 का कमांडर वेल्ला मोड़ियम, प्लाटून नम्बर 13 के कमाण्डर DVCM झितरू ओयाम, DVCM मोटू कवासी के साथ पश्चिम बस्तर डिवीजन के 25-30 माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के दौरान 3 दिसंबर (बुधवार) की सुबह 09.00 बजे से DRG बीजापुर, DRG दंतेवाड़ा, STF एवं CoBRA की सयुंक्त टीमों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग शुरू हुई जो गुरुवार सुबह 08.00 बजे तक चली।

सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से PLGA कंपनी नम्बर 02 के इंचार्ज DVCM वेल्ला मोड़ियम, DVCM सोनू ओयाम, CyPC रैनु ओयाम सहित 18 माओवादियों के शव, ऑटोमैटिक हथियार LMG, AK47, 7.62 SLR, 5.56 INSAS,.303 Rifle, 12 Bore, Single Shot सहित अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं माओवादी सामग्री मौके से बरामद हुई है ।

प्रारंभिक शिनाख्त में माओवादी कैडरों के ये नाम सामने आए

  1. DVCM वेल्ला मोड़ियम, पदनाम- PLGA कंपनी नम्बर 02 इंचार्ज, ईनाम 10.00 लाख रूपये
    अपराधिक विवरण :- जिला बीजापुर के अलग-अलग थानों में DVCM वेल्ला मोड़ियम के विरूद्ध कुल 44 अपराधिक मामले पंजीबद्ध है।
    बड़ी घटना जिसमें शामिल रहा है :-
  • वर्ष 2013- झीरम घाटी में हुए हमला में शामिल
  • वर्ष -2019 केशकुतुल पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल
  • वर्ष -2020 मिनपा जिला सुकमा कैम्प अटैक में शामिल
  • वर्ष -2021 टेकलगुड़ियम मुठभेड़ में शामिल
  • वर्ष -2024 धरमाराम कैम्प अटैक में शामिल
  1. CyPC रैनु ओयाम कंपनी नम्बर 02, इनाम 08.00 लाख रूपये
  2. DVCM सन्नू अवलम, कंपनी नम्बर 07, इनाम 08.00 लाख रूपये
  3. PPCM नन्दा मीड़ियम, PLGA कंपनी नम्बर 02, इनाम 08.00 लाख
  4. PPCM लालू ऊर्फ सीताराम, PLGA कंपनी नम्बर 02, इनाम 08.00 लाख
  5. PPCM राजू पूनेम, PLGA कंपनी नम्बर 02, इनाम 08.00 लाख
  6. PPCM, कामेश कवासी, PLGA कंपनी नम्बर 02, इनाम 08.00 लाख
  7. PPCM लक्ष्मी ताती, PLGA कंपनी नम्बर 02, इनाम 08.00 लाख
  8. PPCM बंडी माड़वी, PLGA कंपनी नम्बर 02, इनाम 08.00 लाख
  9. PPCM सुखी लेकाम, PLGA कंपनी नम्बर 02, इनाम 08.00 लाख
  10. PPCM सोमड़ी कुंजाम, PLGA कंपनी नम्बर 02, इनाम 08.00 लाख
  11. PM चन्दु कुरसम, PLGA कंपनी नम्बर 02, इनाम 08.00 लाख
  12. PM मासे ऊर्फ शांति, PLGA कंपनी नम्बर 02, इनाम 08.00 लाख
  13. PM रीना मरकाम, PLGA कंपनी नम्बर 02, इनाम 08.00 लाख
  14. PM सोनी माड़वी, PLGA कंपनी नम्बर 02, इनाम 08.00 लाख
  15. PM संगीता पदम, PLGA कंपनी नम्बर 02, इनाम 08.00 लाख

शेष मारे गये 02 अन्य माओवादियों की शिनाख्त कार्यवाही जारी है।

मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियार और सामान :

  1. 01 नग LMG
  2. 04 नग AK 47
  3. 04 नग 7.62 SLR
  4. 01 नग 5.56 INSAS
  5. 02 नग .303 रायफल
  6. 04 नग Single Shot Rifle,
  7. 02 नग BGL Launcher
  8. 01 Muzzle Loading rifle

रेडियो, स्केनर, मल्टीमीटर, हेण्ड ग्रेनेड, सेफ्टी फ्यूज, माओवादी साहित्य, पोच, माओवादी वर्दी, मेडिकल सामग्री एवं अन्य सामग्री

2025 में अब तक मारे गए 161 नक्सली

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले में हुए अलग-अलग मुठभेड़ों में 161 माओवादी को मार गिराने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है। वही अलग अलग थाना क्षेत्रों में चलाये गये अभियान में 546 माओवादी गिरफ्तार हुए एवं 560 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया ।

शांत और नक्सल मुक्त बस्तर का लक्ष्य: आईजी बस्तर

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुन्दरराज पट्टीलिंगम ने कहा कि पुलिस, सुरक्षा बलों और विभिन्न हितधारकों के बीच मज़बूत समन्वय के कारण क्षेत्र में शेष माओवादी ठिकानों के विरुद्ध संचालित अभियान अब और अधिक तीव्र तथा प्रभावी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार, सुरक्षा बलों और बस्तरवासियों की सामूहिक इच्छाशक्ति, वामपंथी उग्रवाद के निर्णायक अंत की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। माओवादी प्रभाव से दूरस्थ क्षेत्रों को मुक्त कराना, शांति-व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा क्षेत्र में समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा देना इन प्रयासों के प्रमुख उद्देश्य हैं।

उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य स्पष्ट है- एक शांतिपूर्ण और नक्सल-मुक्त बस्तर। मौजूदा परिस्थितियों में माओवादी संगठन पूरी तरह घिर चुका है और अब उसके पास हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं बचा है।’

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जनवरी 2024 से अब तक बस्तर संभाग में संचालित एंटी-माओइस्ट अभियानों में 469 माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें कई वरिष्ठ माओवादी शामिल हैं।

बहादुरी से लड़ते हुए…तीन जवानों की हुई शहादत

पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पट्टीलिंगम ने बल की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि अभियान के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले तीनों वीर शहीद — मोनू बड़दी, दूकरू राम गोंडे और रमेश सोढ़ी — की शौर्यगाथा सदैव प्रेरणा देती रहेगी, और बस्तर उनकी सर्वोच्च निष्ठा एवं बलिदान को हमेशा श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण करेगा।

बीजापुर पश्चिम बस्तर डिवीजन क्षेत्र सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में डीआरजी बीजापुर के 3 जांबाज जवान बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।

  1. शहीद प्रधान आरक्षक, मोहन बड़दी, DRG बीजापुर — मूल निवासी ग्राम उसकालेड, थाना मादेड़ , जिला बीजापुर।
  2. शहीद आरक्षक दुकारूराम गोंदे, DRG बीजापुर — मूल निवासी बोदली, थाना नेलसनार, जिला बीजापुर।
  3. शहीद जवान रमेश सोढ़ी, DRG बीजापुर — मूल निवासी ग्राम पुन्नुर, थाना आवापल्ली, जिला बीजापुर।

सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों गॉर्ड ऑफ ऑनर

शहीद हुए वीर जवानों के पार्थिव देह को रक्षित केन्द्र बीजापुर स्थित शहीद वाटिका में पूर्ण सम्मान के साथ Guard of Honour दी गई। इस दौरान जन प्रतिनिधि विधायक दंतेवाड़ा माननीय चैत राम अट्टामी, क्षेत्रीय विधायक माननीय विक्रम मण्डावी, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर भुपेन्द्र सिंह नेगी, कलेक्टर बीजापुर संबित मिश्रा, सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे ।

घायल जवानों का इलाज रायपुर में, सभी खतरे से बाहर

मुठभेड़ में DRG बीजापुर के 3 जवान घायल हुए जिन्हें तत्काल वहां से निकाल कर बेहतर चिकित्सा के लिए हेलीकाप्टर के माध्यम से रायपुर भेजा गया । उपचार के बाद सभी जवानों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और सभी खतरे से बाहर हैं।

प्रवीण सिंह
प्रवीण सिंह
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले का रहने वाला हूं। पिछले 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिष्ठित चैनल ईटीवी और सहारा समय के प्रदेश में पहले रिपोर्टर, 2001 में मुंबई से रायपुर आने के बाद लगातार विभिन्न चैनलों , प्रिंट और ईटीवी भारत की वेबसाइट में भी अपनी सेवाएं दी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments