Central Bank of India Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 275 पदों पर आवेदन किए जाएंगे।
भर्ती हेतु आवेदन 28 फरवरी से शुरू हो चुके हैं। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 मार्च तय की गई है। इसके लिए आवेदन शुल्क जमा करने की भी आखिरी तारीख 23 मार्च ही है।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती हेतु फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। वहीं, मार्केटिंग ऑफिसर के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 22 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती के तहत सॉफ्टवेयर डेवलपर (जावा), मोबाइल डेवलपर (एंड्राइड/आईओएस), सॉफ्टवेयर डेवलपर (डेवलपर.नेट), डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन, डिजिटल चैनल मैनेजर/डिजिटल एप्लिकेशन स्पेशलिस्ट, Linux/Solaris/SAN/Storage/SRE/Open shif, Windows and Active Directory (AD), Cloud Manager, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी, साइबर सिक्योरिटी एंड आईटी गवर्नेंस, रिस्क एंड कंप्लायंस, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर/नेटवर्क सिक्योरिटी, प्रोडक्शन सपोर्ट/डिजिटल सपोर्ट, एंटरप्राइज, इंटीग्रेशन, पब्लिक क्लाउड आर्किटेक्ट, डेटा आर्किटेक्ट, डेटा साइंटिस्ट और अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह भी पढ़ें – UPSSSC ने फार्मासिस्ट के पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
इन पदों के लिए अलग-अलग योग्यता रखी गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इस भर्ती हेतु अधिक जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के लिए क्या है आवेदन शुल्क?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। अनारक्षित वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये रखा गया है।
एससी, एसटी और फिजिकली डिसएबल्ड श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये रखा गया है। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – BTSC ने डेयरी फील्ड और डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं। अगर इस भर्ती से संबंधित मांगी गई जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक हैं तो आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsreg.ibps.in/cbisofeb26/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती हेतु परीक्षा की तिथि जारी नहीं की गई है। लेकिन इसके लिए परीक्षा अप्रैल महीने में कराए जाने की संभावना है।

