Friday, March 20, 2026
Homeरोजगारसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती,...

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है जिसके तहत कुल 350 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Central Bank Specialist Officer Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 350 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन 20 जनवरी से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 फरवरी है।

इस भर्ती के तहत फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर के पदों पर 25-35 आयु वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं। वहीं, मार्केटिंग ऑफिसर के पदों पर 22-30 आयु वर्ग के लोग आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही इस भर्ती से संबंधित आयु में कुछ छूट प्रदान की गई है।

किस पद के लिए कितनी भर्ती ?

फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर स्केल – III – इस पद के लिए कुल 50 पद निकाले गए हैं। इसके लिए ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है। इसके लिए सीएफए/सीए/एमबीए को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा फॉरेन एक्सचेंज ऑपरेशंस में सर्टिफिकेट मांगा गया है। इसके साथ ही शेड्युल्ड कमर्शियल बैंक का कम से कम 5 साल का अनुभव चाहिए। इसके लिए अनारक्षित वर्ग के लिए 22 पद, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए 5 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 13 पद और एसटी के लिए 3 और एससी के लिए 7 पद आरक्षित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें – NABARD ने ग्रुप-बी डेवलपमेंट असिस्टेंट के पदों पर निकाली भर्ती, जानें क्या है योग्यता?

मार्केटिंग ऑफिसर स्केल – I – इस पद के लिए कुल 300 भर्ती निकाली गई है। इसके लिए भी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन मांगी गई है। इसके साथ ही एमबीए या पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके लिए अनारक्षित वर्ग के लिए 122 पद, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 30 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 81 पद और एससी वर्ग के लिए 45 तथा एसटी वर्ग के लिए 22 पद आरक्षित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

क्या है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती हेतु अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग रखा गया है। सामान्य, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये रखा गया है।

यह भी पढ़ें – MPESB ने आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास कर सकेंगे आवेदन

अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकते हैं। ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह भर्ती एक बेहतर मौका है। अगर इस भर्ती हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsreg.ibps.in/cbidec25/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments