CBSE Group A B C Recruitment 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने ग्रुप A B C के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 124 पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके तहत असिस्टेंट सेक्रेटरी, असिस्टेंट प्रोफेसर, अकाउंट ऑफिसर, सुप्रिटेंडेंट आदि पदों पर भर्ती निकाली गई है।
इस भर्ती हेतु आवेदन 2 दिसंबर से शुरू हुए हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 दिसंबर तय की गई है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की भी अंतिम तारीख 22 दिसंबर ही है।
CBSE की भर्ती हेतु किस पद पर कितनी भर्ती?
CBSE की भर्ती हेतु अलग-अलग पदों पर भर्ती की गई है। ऐसे में जानेंगे कि किस पद हेतु कितनी रिक्तियां हैं।
असिस्टेंट सेक्रेटरी (लेवल-10) – इस पद हेतु कुल 8 पदों पर रिक्तियां मांगी गई हैं और आवेदन करने हेतु अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है।
असिस्टेंट प्रोफेसर एंड असिस्टेंट डायरेक्टर (एकेडमिक्स) – इस पद हेतु कुल 12 पदों पर रिक्तियां हैं। इसके लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। वहीं शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में मास्टर्स डिग्री 55 फीसदी अंक के साथ होनी चाहिए।
असिस्टेंट प्रोफेसर एंड असिस्टेंट डायरेक्टर (ट्रेनिंग) – इस पद हेतु कुल 8 पदों पर रिक्तियां हैं। इसके लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है और शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में मास्टर्स डिग्री 55 फीसदी अंक के साथ होनी चाहिए।
असिस्टेंट प्रोफेसर एंड असिस्टेंट डायरेक्टर (स्किल एजुकेशन) – इस पद हेतु कुल 7 पदों पर आवेदन निकाले गए हैं। इसके लिए भी अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है और शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में मास्टर्स डिग्री के साथ 55 फीसदी अंक अनिवार्य किए गए हैं।
अकाउंट्स ऑफिसर – इस पद हेतु 2 पदों पर रिक्तियां हैं। इसके लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है। वहीं, इसके लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय द्वारा कॉमर्स या इकॉनमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है।
सुप्रिटेंडेंट – इस पद के लिए कुल 12 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। वहीं, इसके लिए शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री और कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए। इसमें एमएस ऑफिस आता हो।
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर – इस भर्ती हेतु कुल 9 पदों पर रिक्तियां मांगी गई है। आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता हिंदी में मास्टर्स की डिग्री अंग्रेजी इलेक्टिव विषय के साथ होनी चाहिए। इसके अलावा अंग्रेजी में मास्टर्स की डिग्री हिंदी इलेक्टिव विषय के साथ होनी चाहिए।
जूनियर अकाउंटेंट – इस पद के लिए कुल 16 पदों पर रिक्तियां हैं। इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तय की गई है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास कॉमर्स विषय में मांगी गई है। इसके साथ ही अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड मांगी गई है।
जूनियर असिस्टेंट – इस पद के लिए कुल 35 रिक्तियां हैं और इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तय की गई है। शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास किसी भी स्ट्रीम में पास होना चाहिए। इसके साथ ही हिंदी या अंग्रेजी में टाइपिंग भी मांगी गई है। अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट मांगी गई है जबकि हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट मांगी गई है।
क्या है आवेदन शुल्क?
सीबीएसई की इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। ग्रुप ए पदों के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1,750 रुपये, ग्रुप बी पदों के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1050 रुपये और ग्रुप सी के पदों के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए भी 1050 रुपये रखा गया है।
वहीं, सभी पदों के लिए एससी, एसटी वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है।
ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और भर्ती से संबंधित किसी भी पद के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आवेदन करने के इच्छुक हैं तो सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://examinationservices.nic.in/recsys2025/root/Home.aspx?enc=Ei4cajBkK1gZSfgr53ImFSuabJtfdyH7GsL2cij2dPKFqA5XsHH8yMmK+6SEPU/E पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

