Friday, October 10, 2025
Homeभारतउपचुनाव: गुजरात, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर में भाजपा का शानदार प्रदर्शन, कांग्रेस को...

उपचुनाव: गुजरात, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर में भाजपा का शानदार प्रदर्शन, कांग्रेस को बड़ा झटका

नई दिल्लीः हाल ही में हुए उपचुनावों के परिणाम भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि साबित हुए हैं। गुजरात और छत्तीसगढ़ से लेकर असम, मेघालय और सिक्किम तक, भाजपा ने कई सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

गुजरात और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत

गुजरात के वाव विधानसभा सीट और छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।  गुजरात की वाव विधानसभा सीट पर भाजपा के ठाकोर स्वरूपजी सरदारजी ने कांग्रेस उम्मीदवार गुलाबसिंह पीराभाई राजपूत को 2,442 वोटों के अंतर से हराया।

भाजपा को मिले वोट: 92,176 जबकि कांग्रेस के गुलाबसिंह पीराभाई 89,734 को मिले वोट हासिल हुए। चुनावी रुझानों में शुरुआत में कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे थे, लेकिन अंतिम दौर में भाजपा ने बढ़त बनाकर जीत सुनिश्चित की।

छत्तीसगढ़ की रायपुर नगर दक्षिण सीट पर भाजपा का परचम

राज्य के रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा के सुनील कुमार सोनी ने कांग्रेस के आकाश शर्मा को 46,167 वोटों के बड़े अंतर से हराया। सुनील कुमार सोनी को 89,220 वोट मिले जबकि आकाश शर्मा को 43,053 मत हासिल हुए। यहां मतगणना के शुरूआती रुझानों से ही भाजपा का दबदबा स्पष्ट था। डाक मतपत्रों में भी भाजपा ने बढ़त बनाए रखी थी।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी भाजपा का शानदार प्रदर्शन

पूर्वोत्तर राज्यों में हुए उपचुनाव में भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। असम की पांच सीटों में से भाजपा ने तीन सीटों- ढोलाई, सामागुरी, और बेहाली सीट पर जीत दर्ज की।

ढोलाई सीट पर भाजपा के निहार रंजन दास ने कांग्रेस के ध्रुबज्योति पुरकायस्थ को 9,098 वोटों से हराया। जबकि सामागुरी सीट पर भाजपा के दिप्लु रंजन शर्मा ने कांग्रेस के तंजिल हुसैन को बड़े अंतर से हराया। वहीं, बेहाली सीट पर भाजपा के दिगांता घाटोवाल ने कांग्रेस के जयंत बोहरा को 9,051 वोटों से हराया।

अन्य असमिया पार्टियों का प्रदर्शन

बोंगाईगांव सीट पर असम गण परिषद की दीप्तिमयी चौधरी ने कांग्रेस के ब्रजेंजीत सिंह को 35,164 वोटों से हराया। वहीं, सिडली सीट पर यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के निर्मल कुमार ब्रह्मा ने बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के शुद्धो कुमार बसुमतारी को 37,016 वोटों से हराया।

सिक्किम और मेघालय में भी भाजपा समर्थित पार्टियों का दबदबा

सिक्किम के सोरेंग-चाकुंग सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के आदित्य गोले (तमांग) निर्विरोध विजयी हुए। वहीं नामची-सिंघीथांग सीट पर भाजपा की सहयोगी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के सतीश चंद्र राय निर्विरोध विजयी हुए।

मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी की जीत

गांबेगरे सीट पर नेशनल पीपुल्स पार्टी की मेहताब चांडी अगितोक संगमा ने तृणमूल कांग्रेस की सदियारानी एम. संगमा को 4,594 वोटों के अंतर से हराया। मेहताब चांडी अगितोक संगमा को  12,678 वोट मिले।  वहीं, तृणमूल कांग्रेस सदियारानी एम. संगमा 8,084 को वोट मिले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा