Bihar Technical Service Commission Recruitment 2026: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन ने डेयरी फील्ड और डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 68 पदों पर भर्ती की जाएगी।
बीटीएससी की इस भर्ती हेतु आवेदन 13 फरवरी से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 मार्च है। इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। आयु सीमा 1 अगस्त 2026 तक गिनी जाएगी।
BTSC भर्ती के लिए क्या है योग्यता?
BTSC भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता डेयरी टेक्नोलॉजी में बीएससी या बीटेक की डिग्री चाहिए। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इससे संबंधित जारी की गई अधिसूचना को पढ़ें।
यह भी पढ़ें – UP B.ed प्रवेश परीक्षा के लिए दाखिला शुरू, 5 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन
इस भर्ती हेतु संविधान द्वारा आरक्षण प्राप्त वर्गों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 30 पद आरक्षित किए गए हैं। आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 7 पद, एससी वर्ग के लिए 8 पद, अति पिछड़ा वर्ग के लिए 10 पद और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 2 पद आरक्षित किए गए हैं।
क्या है आवेदन शुल्क?
बीटीएससी की इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। यह शुल्क सभी वर्गों के लिए समान रखा गया है। आवेदन शुल्क जमा करने के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस भर्ती हेतु परीक्षा कब होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसकी परीक्षा से कुछ दिनों पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अगर इस भर्ती हेतु मांगी गई जरूरी योग्यताओं को पूरा करते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – UPSC ने सिविल सर्विसेज के लिए निकाली 933 भर्तियां, 24 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन
इस भर्ती हेतु आवेदन करने के इच्छुक हैं तो https://btsc.pariksha.nic.in/Agencies.aspx?KZhCrm9B4QPkl0gO2rAMuw== लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

