Friday, October 10, 2025
HomeभारतBSF ने गुजरात में ढेर किया पाकिस्तानी घुसपैठिया

BSF ने गुजरात में ढेर किया पाकिस्तानी घुसपैठिया

बनासकाठाः सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए को गुजरात के बनासकाठा जिले में मार गिराया। गुजरात बीएसएफ ने इस संबंध में एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। 

बीएसएफ द्वारा जारी बयान में कहा गया कि सतर्क जवानों ने सीमा एक संदिग्ध व्यक्ति को सीमा पार करके सीमा बेड़े की ओर जाते देखा। 

BSF ने बयान में क्या कहा?

बीएसएफ द्वारा जारी बयान में आगे कहा गया कि बीएसएफ कर्मी द्वारा उसे चुनौती दी गई लेकिन उसने चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा। इसके जवाब में सेना ने खुली फायरिंग की और घुसपैठिए को मार गिराया। 

हालांकि, अभी तक घुसपैठिए की पहचान के संबंध में आगे की जानकारी नहीं आई है या उसका सीमा पर करने का क्या उद्देश्य था, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

वहीं, बनासकाठा क्षेत्र में रणनीतिक महत्व को देखते हुए सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है। भारत और पाकिस्तान की सीमा पर बनासकाठा क्षेत्र बहुत संवेदनशील माना जाता है। 

बढ़ा दी गई पेट्रोलिंग

सीमा सुरक्षा बल ने ऐसी अन्य घटनाओं से बचने के लिए क्षेत्र में सर्विलांस और पेट्रोलिंग की गतिविधि बढ़ा दी गई है। वहीं, सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। पहलगाम में पर्यटकों के ऊपर हुए आतंकी हमले के बाद से भारत की तरफ से सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पैनी नजर रखी जा रही है। 

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके जवाब में भारत की तरफ से पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लांच किया था। भारत द्वारा की गई कार्रवाई में 100 से अधिक लोग मारे गए थे।

इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और बढ़ गया था। सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से कई ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए जिसका जवाब भारतीय सेना ने तत्परता से दिया। इसके बाद 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हुआ और सीमा पर संघर्षविराम हुआ। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा