BPSC Bihar Civil Judge PCS J Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सिविल जज पीसीएस जे के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 173 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। अब इस भर्ती हेतु 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।
वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 30 अप्रैल ही तय की गई है। बीपीएससी की पीसीएस जे भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 22 वर्ष तो वहीं अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही संविधान द्वारा आरक्षण प्राप्त वर्गों को आयु में कुछ छूट भी दी गई है। आयु सीमा 1 अगस्त 2026 तक गणना की जाएगी। ऐसे में पीसीएस-जे अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें।
BPSC PCS-J के लिए क्या है योग्यता?
बीपीएससी पीसीएस-जे भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ की डिग्री अनिवार्य है। इसके लिए एलएलबी या पांच वर्षीय बीएएलएलबी की डिग्री रखने वाले योग्य उम्मीदवार हैं।
यह भी पढ़ें – MPESB ने ग्रुप-5 के तहत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
173 पदों में से कुछ पद आरक्षित वर्गों के लिए आरक्षित किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए 69 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 36 पद, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 17 पद, एससी वर्ग के लिए 28 पद और एसटी वर्ग के लिए 2 पद आरक्षित किए गए हैं।
क्या है आवेदन शुल्क?
बीपीएससी की इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एकसमान रखा गया है। इसके लिए आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी वर्ग के लिए यह शुल्क 100 रुपये रखा गया है। दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए भी यह शुल्क 100 रुपये रखा गया है।
अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकेंगे। इस भर्ती हेतु परीक्षा कब होगी, इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गई है। परीक्षा से कुछ दिनों पहले इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – CSBC ने बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
ऐसे में सिविल जज बनने का सपना रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक अवसर है। अगर इसके लिए जरूरी योग्यता रखते हैं तो आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती हेतु आवेदन करने के इच्छुक हैं तो BPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

