Friday, October 10, 2025
Homeभारतयूपी से भाजपा को हुआ सबसे बड़ा नुकसान! जानें क्या था 2014...

यूपी से भाजपा को हुआ सबसे बड़ा नुकसान! जानें क्या था 2014 और 2019 का हाल?

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगे हैं। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर बड़ा उलटफेर होते दिख रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक समाचार लिखे जाने( 4:26 बजे) तक यूपी में इंडिया ब्लॉक 40 सीटों पर लीड कर रहा है।

भाजपा 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। जबकि भाजपा ने यहां 75 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इंडिया ब्लॉक में शामिल सपा यूपी की सबसे ज्यादा सीटों 35 पर जीत की तरफ है। वहीं सात पर कांग्रेस आगे हैं। पिछले दो लोकसभा चुनावों को देखें तो भाजपा को इस बार काफी सीटों का नुकसान हुआ है।

2014 और 2019 के चुनाव में क्या था एनडीए का हाल?

2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो एनडीए ने अकेले 64 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जिसमें से 62 सीटें भाजपा को मिली थीं। जबकि कांग्रेस को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा था। वहीं,

2014 के चुनाव में एनडीए ने 73 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जिसमें से भाजपा ने 71 सीटें जीती थीं। वोट शयेर 42.6 प्रतिशत रहा था। समाजवादी पार्टी के खाते में 5 सीटें तो कांग्रेस और अन्य के खाते में 2-2 सीटें गई थीं।

भाजपा ने राज्य में 80 लोकसभा सीटें जीतने का अनुमान लगाया था। वहीं एग्जिट पोल में एनडीए के खाते में 60 से 70 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया था। लेकिन नतीजे इंडिया गुट के पक्ष में दिखाई दे रही हैं।

इंडिया गठबंधन ने प्रदेश में 6 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था जो अपनी सीट पर जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। रामपुर में सपा के मोहिबुल्ला नदवी, संभल में जिया-उर्र-रहमान, अमरोहा से दानिश अली, सहारनपुर से इमरान मसूद, गाजीपुर से अफजाल अंसारी और कैराना से इकरा हसन मजबूत स्थिति में हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के कई मंत्री पीछे

चुनाव आयोग के मुताबिक रुझानों भाजपा सरकार के कई केंद्रीय मंत्री पीछे चल रहे हैं। हालांकि पूरी तस्वीर गिनती समाप्त होने के बाद साफ होगी।

उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी 161266 वोटों से पीछे चल रही हैं। अमेठी से स्मृति ईरानी कांग्रेस के किशोरी लाल से पीछे हैं।

मुजफ्फरनगर सीट पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान 11922 वोटों से पीछे चल रहे हैं। चंदौली सीट से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय 22207 पीछे हैं। मिर्जापुर सीट से अनुप्रिया पटेल भी पीछे हैं। लखीमपुर खीरी से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी भी पीछे चल रहे हैं।

वहीं, लखनऊ लोकसभा सीट पर राजनाथ सिंह 18,045 वोट से आगे हैं। मोहन लालगंज लोकसभा सीट पर आरके चौधरी 39,301 वोट से आगे हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। पीएम मोदी कांग्रेस के अजय राय से 152513 वोटों से आगे हैं।

कई सीटों पर मुकाबला कड़ा

कई सीटों पर कांटे का मुकाबला है। इन सीटों पर भाजपा के महज कुछ हजार वोटों से आगे है। फर्रुखाबाद में भाजपा के मुकेश राजपूत सपा उम्मीदवार नवलकिशोर शाक्य से महज 6031 वोटों से आगे हैं।

हमीरपुर में भी भाजपा के कुंवर पुष्पेंद्र सिंह सपा के अजेंद्र सिंह लोधी से केवल 3333 वोटों से आगे हैं। मेरठ में भाजपा के अरुण गोविल सपा की सुनीता वर्मा से सिर्फ 9773 वोटों से आगे चल रहे हैं। ऐसी कई सीटें हैं जिनपर मुकाबला कड़ा और नतीजे किसी के पक्ष में जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा